फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   President, pantnagar university

Udham Singh Nagar News: राष्ट्रपति आ रहीं हैं, वन्यजीवों की गतिविधियों पर रखें नजर

Wed, 01 Nov 2023 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 01 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
President, pantnagar university
पंतनगर में दीक्षांत समारोह स्थल का निरीक्षण करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सात नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों का मंगलवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को पंतनगर क्षेत्र में वन्य जीवों के गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

कुमाऊं आयुक्त ने सभी तैयारियां समय से पूरी करने के साथ ही राष्ट्रपति के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल और मानकों के अनुसार ही सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को एयरपोर्ट और विवि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए कहा। समारोह स्थल पर मजबूत बेरिकेडिंग लगाने, पंडाल की व्यवस्था कराने, बिजली आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने पंतनगर एयरपोर्ट, राष्ट्रपति के लिए प्रस्तावित सेफ हाउस, लाॅज, तराई भवन व समारोह स्थल आदि का गहनता से निरीक्षण किया। वहां डीआईजी डॉ. आईएस रावत, डीएम उदयराज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा, एडीएम अशोक कुमार जोशी, एयरपोर्ट निदेशक सुमित सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed