फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pradhan Demands Budget

प्रधान संघ ने विधायक सौरभ बहुगुणा को दिया ज्ञापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Demands Budget
सितारगंज। ग्राम प्रधानों ने विधायक सौरभ बहुगुणा के आवास पर पहुंचकर विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। विधायक ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों के निस्तारण के लिए सीएम को अवगत कराया जाएगा। प्रधानों ने सीएससी को प्रत्येक ग्राम पंचायत को ढाई हजार रुपये प्रतिमाह नहीं देने की मांग की।
विज्ञापन

15 वें वित्त तथा राज्य वित्त में ग्राम पंचायतों की कटौती को वापस करने, संविधान संशोधन के 29 विषयों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने, प्रधानों का मानदेय 1500 से बढ़ाकर दस हजार करने, पांच हजार रुपये पेंशन प्रधानों को देने, पंचायतों में स्थायी जेई एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति करने, पंचायती राज विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग का एकीकरण करने, प्रधानों को आपदा मद में अतिरिक्त पांच लाख रुपये देने, संबंधित मांगों का ज्ञापन विधायक सौरभ बहुगुणा को सौंपा। विधायक ने कहा कि जल्द ही मांगों को लेकर सीएम व पंचायत मंत्री को अवगत कराने का आश्वासन दिया। वहां प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, प्रधान कुलदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, लक्खा सिंह, मो. जाकिर, अमिता देवी, सुखदेव सिंह निर्मल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed