{"_id":"687e954e43361786bb09109c","slug":"practice-to-deal-with-emergency-situations-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-129841-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आपातकालीन स्थिति से निपटने का किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आपातकालीन स्थिति से निपटने का किया अभ्यास
Tue, 22 Jul 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। क्लैरिएंट आईजीएल स्पेशियलिटी केमिकल्स कंपनी के अतिसंवेदनशील परिसर में लगातार तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति में होने वाले संभावित नुकसान को बचाने का आपातकालीन अभ्यास किया गया। इस दौरान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए साइरन बजते ही आपातकालीन रिस्पांस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। कारखाने में सारे सेवा कर्मी अलर्ट हो गए। रासायनिक प्रतिरोधक व्यक्तिगत सुरक्षा एवं प्लांट में लगे आधुनिक उपकरण की सहायता से लीकेज नियंत्रित किया गया। इसमें मास्क व रासायनिक प्रतिरोधक सूट का उपयोग कर इसके महत्व को समझाने का प्रयास किया गया। करीब 20 मिनट के अभ्यास में सभी आपात सेवा कर्मियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि के रूप में एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय से डॉ. वरुण भारद्वाज मेडिकल टीम के साथ मौजूद रहे। वहां पर मुख्य नियंत्रक एस मंजूनाथ रॉय, दुर्घटना नियंत्रक विपुल बेलवाल, सारंग खाती, प्रशांत पाठक, गुलशन कुमार, आकाश अग्नि, डॉ. वीपी सिंह, बीएस मेहरा आदि रहे।
विज्ञापन