{"_id":"6a25a248bf4b51c968081de5","slug":"power-lifting-championship-organized-in-gadarpur-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-142606-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गदरपुरमें पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गदरपुरमें पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन
Sun, 07 Jun 2026 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
गदरपुर में पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ करते कांग्रेस नेता राजेंद्रपाल सिंह और अन्य। संवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। नगर के इतिहास में पहली बार गदरपुर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में उत्तर उत्तराखंड के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा आदि राज्यों से पहुंचे पुरुष और महिला पावर लिफ्टर प्रतिभाग कर रहे हैं।
रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित एक बरात घर में आयोजित पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा युवाओं में पावर लिफ्टिंग के प्रति बहुत दीवानगी है। उन्होंने पुरुष खिलाड़ियों के साथ-साथ महिला खिलाड़ियों में पावर लिफ्टिंग के प्रति रुचि को बदलते भारत की तस्वीर बताया। पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 52 किग्रा पुरुष और 48 किग्रा महिला वर्ग की सीनियर, जूनियर और सब जूनियर वर्ग में डेडलिफ्ट और बेंच प्रेस कंपटीशन आयोजित कराए जा रहे हैं।
चैंपियनशिप के आयोजक लवप्रीत सिंह ने बताया कि कोच मनप्रीत सिंह, सुमन चौधरी, हरविंदर सिंह, सत्यजीत शर्मा और गौरव मिश्रा की देखरेख में विभिन्न भार वर्ग में प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। गसंचालन वंश शर्मा ने किया। इस दौरान शैलेंद्र शर्मा, गुरविंदर सिंह विर्क, अमृतपाल सिंह संधू, सलविंदर सिंह कलसी, संदीप सिंह धालीवाल, तनुज गिल्होत्रा, पूनम गुप्ता, सिमरन राठौर, नेहा आदि मौजूद थे। संवाद