फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Power cuts stopped, big relief to the public along with entrepreneurs-farmers

Udham Singh Nagar News: बिजली कटौती बंद, उद्यमियों-किसानों के साथ जनता को बड़ी राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Power cuts stopped, big relief to the public along with entrepreneurs-farmers
कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा। - फोटो : KASHIPUR
रुद्रपुर। ऊर्जा निगम के रुद्रपुर सर्किल में औद्योगिक क्षेत्रों, व्यापारियों और जनता को अब अघोषित बिजली कटौती से राहत मिल गई है। इसकी वजह ऊर्जा निगम को रोजाना 80 लाख यूनिट बिजली मिलना है। बिना कटौती बिजली सप्लाई से उद्योगों के समक्ष आ रहा बड़ा संकट खत्म हो गया है। इससे पहले चार लाख यूनिट कम बिजली मिलने से कटौती की जा रही थी।
विज्ञापन

जिले के लोगों को बीते कुछ समय से बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा था। इसके खिलाफ गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के साथ ही जसपुर विधायक आदेश चौहान भी मुखर हो गए थे। रुद्रपुर सर्किल में आने वाले रुद्रपुर, सितारगंज, किच्छा, खटीमा और गदरपुर के शहरी क्षेत्रों में दो से तीन घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच से आठ घंटे तक अघोषित बिजली कटौती की जा रही थी।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम को बिजली का अतिरिक्त चार्ज देने वाली कंपनियों को भी कटौती झेलनी पड़ रही थी। इससे सिडकुल की कंपनियों में होने वाले उत्पादन पर प्रभाव पड़ रहा था। कटौती से किसान भी परेशान थे। बिजली नहीं आने से खेतों में लगाए गए पंपिंग सेटों में डीजल की खपत भी अधिक हो रही थी। बिजली कटौती के पीछे बड़ी वजह उत्पादन कम होना है लेकिन अब निगम की ओर से बिजली खरीद करने के बाद लोगों को अघोषित कटौती से मुक्ति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विभाग ने बिजली एक्सचेंज (ओपन मार्केट) से बिजली खरीद ली है। इसमें प्रतिदिन बोली के हिसाब से बिजली खरीदनी पड़ती है। वर्तमान में ओपन मार्केट में बिजली का दाम 12 रुपये यूनिट चल रहा है। प्रदेश में ठंड में पानी का जलस्तर कम होने से बिजली बनने में दिक्कतें होती हैं। बर्फ पिघलने के बाद पानी नदियों में आता है उसके बाद जल विद्युत परियोजना से बिजली बन पाती है लेकिन बिजली मिलने के बाद ग्रामीण, शहरों के साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में की जा रही कटौती शून्य कर दी गई है। अब सिर्फ मरम्मत के समय बिजली कटौती होगी। - शेखर चंद्र त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम।
अघोषित बिजली की कटौती से कंपनियों में जेनरेटर से काम चलाना पड़ रहा था। इससे अकेले डीजल में ही प्रतिदिन साढ़े आठ हजार रुपये का नुकसान हो रहा था। - राजेंद्र तुल सियान, अध्यक्ष, ड्रग मैन्यूफेक्चर एसोसिएशन।
बिजली कटौती से सिडकुल की कंपनियों का कारोबार प्रभावित हो रहा था। जेनरेटर चलाने की वजह से डीजल खर्च करना पड़ रहा था और इससे लागत में इजाफा हो रहा था लेकिन कटौती बंद होने से राहत है। - श्रीकर सिन्हा, उपाध्यक्ष, सिडकुल एंटरप्रिन्योर वेलफेयर सोसाइटी।
आम जनता के साथ ही किसानों को भी कटौती से दिक्कतें झेलनी पड़ीं। यह समय गेहूं में पानी डालने का चल रहा है। बिजली कटौती से गेहूं में पानी डालने में दिक्कतें हो रही हैं। हालांकि अब एक दो दिन से कटौती की दिक्कत नहीं है। - गुरसेवक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन (चढूनी)
==
बिजली कटौती से गेहूं में पानी डालने में दिक्कतें हो रही हैं। इसका सीधा असर लागत और पैदावार पर पड़ेगा। आम जनता को भी बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। वैसे अब कटौती से राहत है। - कृष्ण कांधा तिवारी, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान संघ।
ऊर्जा प्रदेश में बिजली कटौती होना शर्मनाक : शर्मा
काशीपुर। एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश में बिजली संकट होना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि देश में ऊर्जा प्रदेश के नाम से जाने वाले उत्तराखंड में बिजली कटौती से जहां जनता हलकान है, वहीं उद्योगों पर विपरीत असर पड़ रहा है। सरकार को जनता को नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करने चाहिए।

भाजपा के शासनकाल में एक के बाद एक घोटाले और पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। इससे साफ है सरकार का नौकरशाही पर नियंत्रण नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के बाजपुर रोड पर पांच साल से आरओबी निर्माण की बाट जोह रही काशीपुर की जनता के ऊपर अब बाजपुर रोड स्थित रेल रेलवे क्रॉसिंग बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। इससे शहर दो हिस्सों में बंट जाएगा। इससे न सिर्फ लोग परेशान होंगे बल्कि शहर के व्यापारियों को भी आर्थिक नुकसान होगा। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed