फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Power Cut From 18 Hours in five Villages in Khatima

हल्दी फीडर में आई खराबी से ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली गुल, परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Power Cut From 18 Hours in five Villages in Khatima
खटीमा के हल्दी घेरा सब स्टेशन का निरीक्षण करते ईई दीपक सैनी। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। ऊर्जा निगम के हल्दी फीडर में बुधवार रात से आई खराबी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति ठप है। विभाग के अधिकारी इसका कारण पिन इंसुलेटर खराब होने और ब्रेक डाउन बता रहे हैं। हल्दी घेरा स्थित सब स्टेशन में आई खराबी के चलते पांच गांवों के उपभोक्ता आपूर्ति से वंचित हैं। ऊर्जा निगम के ईई दीपक सैनी ने बताया कि सब स्टेशन हल्दी घेरा की 33 केवी लाइन के डैमेज होने से ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही है। इस लाइन को ठीक करने के बाद चालू हुई आपूर्ति बिजली के तार टूटने से और प्रभावित हो गई। बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक कुछ हिस्से की आपूर्ति ठीक कर दी गई। शेष कार्य में विभागीय इंजीनियर जुटे हैं। इधर, सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं ने आए दिन आपूर्ति ठप रहने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed