फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Positive news.

नंदादेवी बायोस्फियर रिजर्व में बढ़ रहे वन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Positive news.
डॉ. बलवंत रावत। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी देहरादून के प्रो. डॉ. बलवंत रावत ने वर्ष 1990 में इंडियन जर्नल में प्रकाशित पीएचडी शोध को केंद्र में रखकर राज्य के एक मात्र बायोस्फियर रिजर्व नंदा देवी (एनडीबीआर) पर शोध किया है। इसमें एनडीबीआर के मुख्य 30 वनों पर शोध कर पिछले 25 वर्षों में वनों में हुए बदलाव पर कार्य किया। फिर उसी प्रक्रिया को समान रूप से दोहराकर (रीइन्वेस्टिगेशन में) पाया कि कुछ वनों को छोड़कर बाकी सारे वन समान या बेहतर रूप से विकसित हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रो. रावत ने बताया कि ऐतिहासिक वनस्पतियों का सर्वेक्षण होना चाहिए। इससे स्थायी रूप से चिह्नित न हो सकी वनस्पति की संरचना और समय के साथ इसमें हो रहे बदलावों के बारे में हमारी समझ को बढ़ा सकता है। हिमालय के दूरदराज के वनों से जुड़े इस प्रकार के शोध बहुत कम उपलब्ध हैं। हालांकि वनों के संरक्षण के लिए कई संरक्षित क्षेत्रों की स्थापना की जा चुकी है, ऐसे भी कई संरक्षित क्षेत्र हैं, जहां पर वनों के साथ विलुप्त होती जीव-जंतुओं की प्रजातियों का संरक्षण मुख्य मुद्दा होता है।
विज्ञापन

एक नए शोध में पता चला है कि संरक्षित क्षेत्रों में वनों की संख्या भी बढ़ रही है। उन्होंने अपने शोध में वनों में हो रहे सकारात्मक, नकारात्मक बदलावों को जानने के लिए मानवजनित, प्राकृतिक बाधाओं समेत स्थानिक, देसी एवं विदेशी पादप प्रजातियों के प्रभावों पर भी शोध कार्य किया। सारे आयामों पर शोध का निष्कर्ष निकला कि संरक्षण की बेहतर कार्यप्रणालियों के कारण एनडीबीआर में वन प्रभावशाली रूप में विकसित हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदूर वनों में हो रहे बदलावों की देता है जानकारी
पंतनगर। प्रो. रावत ने बताया कि पहले से (वर्ष 1990) प्रभुत्व वाली प्रमुख वृक्ष प्रजातियां जैसे अलनस नेपलेंसिस (एल्डर), एसर कप्पाडोसिकम (मेपल), क्वार्कस फ्लोरिबंडा (मोरु ओक), क्वार्कस सेमिकार्पिफोलिया (ब्राउन ओक), हिप्पोफा सैलिसिफोलिया (सीबकथॉर्न), बेटुला यूटिलिस (हिमालयन बर्च) अध्ययन में शामिल 11 पादप समुदायों में से नौ में आज भी प्रभुत्व दिखा रहीं हैं।

उनका यह शोध एनवायर्नमेंटल मॉनिटरिंग एंड एसेसमेंट जर्नल में प्रकाशित हुआ है। उन्होंने यह शोध कार्य प्रो. रणबीर सिंह रावल व प्रो. ललित तिवारी के मार्गदर्शन में जीबी पंत पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल अल्मोड़ा में किया है। यह शोध न केवल सुदूर वनों में समय के साथ हो रहे बदलावों की जानकारी देता है बल्कि वनों के संरक्षण के लिए संरक्षित क्षेत्रों की भागीदारी भी बताता है। इससे वनों पर भविष्य में व्यापक रूप से सर्वेक्षण का मार्ग खुलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed