{"_id":"68336c5ff7067cf2f803355c","slug":"positive-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-125142-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिले में चार जगह बनेंगे जिले बहुउद्देशीय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिले में चार जगह बनेंगे जिले बहुउद्देशीय भवन
Mon, 26 May 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 26 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पीएम जनमन कार्यक्रम के तहत जिले के बाजपुर और काशीपुर विकासखंड में चार जगहों पर बहुउद्देशीय भवन बनाए जाएंगे। इससे पहले बाजपुर में तीन जगहों पर इसका निर्माण हो चुका है। पीएम जनमन कार्यक्रम के तहत ऐसे गांवों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां अब तक आंगनबाड़ी केंद्र के अपने भवन नहीं हैं। यहां बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जा रहा है। एक ही भवन में आंगनबाड़ी केंद्र, एएनएम सेंटर, वनधन केंद्र, एसएचजी, सीएलएफ सेंटर और सामुदायिक हॉल आदि का निर्माण हो रहा है।
यहां बनेंगे भवन
अब बाजपुर के महोली चैन, भीखमपुरी, सिहोली और काशीपुर विकासखंड सेमलपुरी गांव को बहुउद्देशीय भवन के लिए चयनित किया गया है।
तीन जगहों पर हो चुका है निर्माण
जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने बताया कि अब तक बाजपुर विकासखंड के बैतखेड़ी, विजय रंपुरा और बन्नाखेड़ा में बहुउद्देशीय भवन बनाए गए हैं। यहां एक-दो माह में आंगनबाड़ी, एएनएम सेंटर आदि का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।