फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pollution Control Board recommends imprisonment in 36 factories

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 36 फैक्ट्रियों में बंदी की संस्तुति की

Thu, 01 Mar 2018 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Thu, 01 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
Pollution Control Board recommends imprisonment in 36 factories
डेमो - फोटो : demo pic

प्रदूषण बोर्ड की चेतावनी के बाद भी सिडकुल की फैक्ट्रियां सीईटी प्लांट से जुड़ने में दिलचस्पी नहीं ले रही हैं। इतना ही नहीं खुद सिडकुल प्रशासन का रुख लापरवाह है। यही कारण है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सिडकुल की ओर से संशोधित सूची तय समय के दो दिन बाद भी मुहैया नहीं कराई जा सकी है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए बोर्ड के अधिकारी ने सीईटी प्लांट के ऑपरेटर की ओर से मुहैया कराई गई सूची के आधार पर मुख्यालय को 36 कंपनियों में ताला लगाने की संस्तुति की है। 

विज्ञापन


 सिडकुल की कंपनियों को सीईटी प्लांट से जुड़ना आवश्यक है। इसको लेकर शनिवार को क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकुर कंसल ने फैक्ट्री अधिकारी और सिडकुल के आरएम के साथ बैठक की है। उन्होंने लाइन बिछने के बाद भी कनेक्शन न लेने वाली 35 कंपनियों को सोमवार तक कनेक्शन लेने की मोहलत दी थी। ऐसा न करने पर एनजीटी को बंदी की संस्तुति की चेतावनी दी थी। उन्होंने आरएम सिडकुल को मंगलवार को फैक्ट्रियों की सूची भेजने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


लेकिन बुधवार को भी बोर्ड को सिडकुल प्रशासन की ओर से सूची नहीं मिल सकी, लेकिन सीईटी प्लांट के ऑपरेटर ने जरूर बोर्ड को सूची मुहैया कराई है। इसमें कहा गया है कि 35 कंपनियां सीईटी से नहीं जुड़ी है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकुर कंसल ने बताया कि बार-बार कहने के बाद भी सिडकुल आरएम ने सीईटी प्लांट से जुड़ी फैक्ट्रियों की सूची तय समय बीतने के बाद भी नहीं भेजी है। सीईटी प्लांट के ऑपरेटर की तरफ से उपलब्ध कराई गई सूची में 35 कंपनियों ने कनेक्शन नहीं लेने का जिक्र है। एक कंपनी रिद्धि सिद्धि का नाम सूची में नहीं है। इसे भी जोड़कर 36 कंपनियों में बंदी की संस्तुति मुख्यालय को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सूची मुख्यालय से एनजीटी को भेजी जाएगी। सूची में बताया गया है कि 521 में से 214 ने कनेक्शन लिया है, जबकि 204 फैक्ट्रियों तक प्लांट का नेटवर्क नहीं है। सिडकुल आरएम ने इतने संवेदनशील मसले में फैक्ट्रियों की सूची भेजने में लापरवाही क्यों बरती, यह बात समझ से परे है। इधर, सिडकुल के आरएम कमल किशोर कपल्टिया ने फोन रिसीव नहीं किया।


71 फैक्ट्रियों को जारी होगा नोटिस
रुद्रपुर। सीईटी प्लांट के ऑपरेटर की तरफ मुहैया कराई गई सूची में 71 ऐसी कंपनियों की सूची है, जो निर्माणाधीन हैं या बंद चल रही हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकुर कंसल ने बताया कि इन फैक्ट्रियों के प्रबंधकों को नोटिस भेजा जा रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि जब भी फैक्ट्रियां शुुरू होंगी, उससे पहले बोर्ड की अनुमति लेने के साथ ही सीईटी प्लांट से भी कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर बोर्ड की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।


तो रिद्धि सिद्धि का नाम सूची से गायब क्यों
रुद्रपुर। सीईटी प्लांट के ऑपरेटर की ओर से प्रदूषण बोर्ड को उपलब्ध कराई गई 521 कंपनियों की सूची में रिद्धि सिद्धि कंपनी का नाम नहीं था। इतनी बड़ी कंपनी का नाम सूची से गायब होने पर खुद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी हैरत में पड़ गए। अंकुर कंसल ने बताया कि सूची में बड़ी कंपनी का नाम न होना चौंकाने वाला है। इस कंपनी में पानी का इस्तेमाल होता है। इसलिए उन्होंने बंदी की संस्तुति वाली फैक्ट्रियों में इस कंपनी को भी जोड़ दिया था। सूची में जानबूझकर रिद्धि सिद्धि का नाम नहीं शामिल किया गया या लापरवाही हुई यह समझ से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed