फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Polling will take place in presence of heavy force

जिले में भारी फोर्स की मौजूदगी में होगा मतदान

Sat, 17 Nov 2018 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 17 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Polling will take place in presence of heavy force
vote

निकाय चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन ने फोर्स को तैयार कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे जिले भर के निकाय क्षेत्र में 1777 पुलिसकर्मी, 685 होमगार्ड और 141 पीआरडी जवान तैनात किए जाएंगे। साथ ही नौ सेक्सन पीएसी और क्यूआरटी भी जिले में मुस्तैद रहेगी।

विज्ञापन


निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए एसएसपी कृष्ण कुमार वीके के निर्देशन में पुलिस फोर्स को तैयार किया गया है। जानकारी के अनुसार निकाय क्षेत्र में सुरक्षा के लिए चार एसपी, सात सीओ, दो प्रशिक्षु सीओ, 16 इंस्पेक्टर और 159 एसआई तैनात रहेंगे। साथ ही 145 हेड कांस्टेबल, 1197 कांस्टेबल, 247 महिला कांस्टेबल, 685 होमगार्ड और 141 पीआरडी जवानों की भी सुरक्षा ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त सभी निकाय क्षेत्र में नौ सेक्सन पीएसी और तीन सुपर जोन में क्यूआरटी को भी तैनात किया गया है। काशीपुर, रुद्रपुर और सितारगंज में बनाये गये सुपर जोन में से रुद्रपुर जोन का प्रभारी एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय व एडीएम जगदीश कांडपाल को, काशीपुर जोन का प्रभारी एमएनए रुद्रपुर जयभारत सिंह व एसपी सिटी काशीपुर डॉ. जगदीश चंद और सितारगंज जोन का प्रभारी एसपी सिटी देवेंद्र पींचा व एडीएम उत्तम सिंह चौहान को बनाया गया है। तीनों सुपर जोन में 25- 25 क्यूआरटी के जवान भी रहेंगे। शनिवार सुबह पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा सभी स्थानों पर पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग की जायेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 1958 को किया पाबंद, 469 एचएस का सत्यापन  
निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस आपराधिक वारदातों में शामिल रहे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई में जुटी है। इसके तहत पुलिस द्वारा 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक जिले भर में 1958 लोगों को पाबंद किया गया, साथ ही 469 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन किया गया है। 


आचार संहित का उल्लंघन करने पर सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। अवैध हथियारों की तस्करी के लिए जिले की सीमाओं में पुलिस द्वारा 38 बैरियर भी लगाये गये हैं। आबकारी अधिनियम के तहत पुलिस द्वारा 141 लोगों को गिरफ्तार कर 6414 लीटर शराब बरामद की गई। एनडीपीएस एक्ट में दस लोगों को गिरफ्तार कर तीन किलो से अधिक चरस और 62 ग्राम स्मैक भी पुलिस द्वारा बरामद की गई है। शस्त्र अधिनियम में भी पुलिस ने बीस अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed