{"_id":"678aab226f0e136508015477","slug":"polling-personnel-were-trained-to-conduct-elections-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-119884-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मतदान कर्मियों को चुनाव कराने के लिए किया दक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मतदान कर्मियों को चुनाव कराने के लिए किया दक्ष
Sat, 18 Jan 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निकाय चुनाव में पीठासीन और मतदान अधिकारियों को सकुशल मतदान कराने के लिए दक्ष किया गया। उन्हें मतदान पेटियों को खोलने और बंद करने के साथ ही अन्य विधियां विस्तार से समझाई गईं।
शुक्रवार को जेसीज पब्लिक स्कूल के सभागार में पीठासीन और मतदान अधिकारियों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण दो पालियों में दिया गया। प्रथम पाली में नगर निगम रुद्रपुर और पिंक बूथ के 784 और द्वितीय पाली में नगर निकाय शक्तिगढ़, सितारगंज, खटीमा, नानकमत्ता, गूलरभोज, लालपुर और दिनेशपुर के 632 कुल 1416 पीठासीन और मतदान अधिकारियों को व्यावहारिक व सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया।
नोडल अधिकारी प्रशिक्षण सुशील मोहन डोभाल ने बताया कि सभी पीठासीन, मतदान अधिकारी निकाय चुनाव मेें दिए गए दायित्व को निष्पक्ष और कुशलता से संपादित करेंगे। मास्टर ट्रेनर हरीश दनाई और संजीव बुधौरी ने कहा कि मतदान स्थल पर स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराना पीठासीन और मतदान अधिकारियों का दायित्व है। प्रशिक्षण में सीईओ केएस रावत, डीईओ हरेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।