फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Polling parties reached 1465 booths in the district

Udham Singh Nagar News: जिले के 1465 बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

Fri, 19 Apr 2024 04:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 19 Apr 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Polling parties reached 1465 booths in the district
रुद्रपुर के बिगवाड़ा मंडी से मतदान केंद्रों के लिए रवाना होतीं पोलिंग पार्टियां। सू.वि.
रुद्रपुर। लोकतंत्र के महापर्व पर शुक्रवार को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बूथों पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं। 1465 बूथों पोलिंग पार्टियां ईवीएम सहित मतदान सामग्री के साथ तैनात हो गईं। दस फीसदी पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियां बगवाड़ा मंडी पहुंचना शुरू हो गई। पार्टियां अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के काउंटरों से मतदान सामग्री, ईवीएम व वीवीपैट लेकर बूथों के लिए रवाना हुई। सभी काउंटरों पर पोलिंग पार्टियों के खानपान और बैठने की व्यवस्था की गई थी। रिटर्निंग अफसर उदयराज सिंह ने अधिकारियों संग मंडी में पोलिंग पार्टियों के काउंटरों का निरीक्षण किया। विधानसभा क्षेत्रों के काउंटरों की कलर कोडिंग होने से पोलिंग पार्टियों को आसानी हुई। काउंटर पर तैनात कर्मी भी कलर कोडिंग के अनुसार ही टीशर्ट ही पहने नजर आए। शाम होते-होते सभी पार्टियां अपने पोलिंग बूथों पर पहुंच गईं। आज शुक्रवार सुबह 5:30 बजे बूथों पर मॉकपोल होगा और फिर सात बजे से मतदाता बूथों पर मतदान करेंगे। संवाद
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान सामग्री वितरण का निरीक्षण
रुद्रपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ सिंह और सीडीओ मनीष कुमार ने अफसरों संग बगवाड़ा मंडी में पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री, ईवीएम व वीवीपैड वितरण का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान कराने से घबराएं नहीं, बल्कि शालीनता व टीम भावना से काम करें। उन्होंने कहा कि बूथ के भीतर मोबाइल प्रतिबंधित है। प्रत्याशियों के बस्ते भी 200 मीटर परिधि के बाहर लगाए जाएंगे। वहां वीसी प्राधिकरण अभिषेक रूहेला, नोडल पुलिस चंद्रशेखर घोड़के, एडीएम पंकज उपाध्याय, नोडल ईवीएम टीएस मर्तोलिया, नोडल वैलेट विवेक राय, नोडल प्रशिक्षण नरेश चंद्र दुर्गापाल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइवे पर नो एंट्री, पार्किंग भी बनाई व्यवस्थित
रुद्रपुर। बगवाड़ा मंडी स्थित स्ट्रांग रूम से पोलिंग पार्टियों के बूथों तक जाने के लिए वाहन तो लगे ही थे। पुलिस महकमे की तरफ से उनकी सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ सिंह ने बताया कि ईसीआई की गाइडलाइन के तहत सुरक्षा के लिए सात हजार से अधिक सुरक्षा बलों को लगाया गया है। मंडी गेट के आसपास भारी वाहनों की हाइवे पर नो एंट्री लगा दी। पोलिंग पार्टियों के वाहनों की सत्संग व्यास परिसर में पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed