{"_id":"574b38d24f1c1b7d2810911e","slug":"politics-on-heat-after-the-distribution-of-envelopes-on-political-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":" रैली में बंटे लिफाफे को लेकर गरमाई सियासत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली में बंटे लिफाफे को लेकर गरमाई सियासत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Mon, 30 May 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल की रैली में बांटे गए लिफाफे को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए डॉ. एमपी सिंह ने पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल पर भाजपा की परिवर्तन रैली के दौरान कार्यकर्ताओं को लिफाफे में नोट बांटने का आरोप लगाया है। उधर, पूर्व विधायक सिंघल ने पलटवार करते हुए कहा कि लिफाफे में नोट नहीं बल्कि सत्ता परिवर्तन करने का संकल्प पत्र और रैली में शामिल होने का प्रशस्ति पत्र था।
विज्ञापन
हाल ही में डा. सिंघल के भाजपा में आने पर बगावत कर कांग्रेस में शामिल डॉ. एमपी सिंह और कांग्रेस प्रदेश सचिव डॉ. यूनुस चौधरी ने रविवार को पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि शनिवार को पूर्व विधायक की अगुुवाई में निकली भाजपा की रैली में भीड़ बढ़ाने के लिए रुद्रपुर से चार बसें और स्थानीय फैक्ट्रियों से श्रमिकों को बुलाया गया था। रैली में विधानसभा क्षेत्र के लोगों की संख्या बहुत कम थी। रैली में शामिल बाइक और कार सवारों को 300 से 400 रुपयों से भरे लिफाफों के साथ ही वाहनों में पेट्रोल डलवाने के लिए कूपन बांटे गए थे। पूर्व विधायक डा. सिंघल क्षेत्र में भ्रष्टाचार को खुला बढ़ावा दे रहे हैं। कहा कि डॉ. सिंघल ने चौदह सालों तक विधायक रहते कोई विकास कार्य नहीं कराए।
विज्ञापन
वे रोडवेज बस अड्डे तक का निर्माण तक नहीं करा सके। उन्होंने केवल अपना और अपने परिचितों का विकास किया है। उन्होंने कहा कि वो सीएम से डॉ. सिंघल के कार्यकाल में किए गए कार्यों की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग करेंगे। उधर, पूर्व विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को लिफाफे में रुपये नहीं बल्कि सत्ता परिवर्तन करने का संकल्प पत्र और रैली में शामिल होने का प्रशस्ति पत्र दिया था। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं को रास्ते में शर्बत पिलाया गया, खाना भी खिलाया गया तो इसमें कोई बुराई नहीं है। यहां पर सरदार महेंद्र सिंह, इख्तियार बब्लू, गजेंद्र सिंह चैहान, जेनेंद्र पाल जोशी, एजाज अहमद, दयाराम शर्मा, रंजीत बहगल आदि थे।
विज्ञापन
गजेंद्र और महेंद्र बने न्याय पंचायतों के अध्यक्ष
जसपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की संस्तुति पर जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने सरदार महेंद्र सिंह को पूरनपुर अहमद नगर न्याय पंचायत और गजेंद्र सिंह चौहान को मेघावाला भरतपुर न्याय पंचायतों का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार प्रकट किया है।