{"_id":"646121f28f05dbe1420bebff","slug":"politics-of-congress-in-usnagar-rudrapur-news-c-8-1-140117-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हाईकमान का दखल भी नहीं कर पा रहा कांग्रेसियों में एका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हाईकमान का दखल भी नहीं कर पा रहा कांग्रेसियों में एका
Sun, 14 May 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 14 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। कांग्रेस में महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की ताजपोशी से उठा शोर भले ही शांत हो गया हो मगर पार्टी का एक खेमा आज भी महानगर संगठन के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए है। कर्नाटक चुनाव में पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर जिलेभर में कार्यकर्ताओं ने एक साथ जश्न मनाया। वहीं रुद्रपुर में दो जगहों पर मिठाई बांटी गई। यह हाल तब है जब पार्टी हाईकमान ने गुटबाजी को लेकर सख्त कार्यवाही करने की हिदायत दी है।
कर्नाटक में मिली पार्टी की जीत पर जिला और महानगर संगठन की ओर से डीडी चौक पर आतिशबाजी और मिठाई बांटी गई। दूसरे खेमे ने इस कार्यक्रम से न सिर्फ दूरी बनाई बल्कि किच्छा विधायक बेहड़ के आवास पर एकत्र होकर कर्नाटक की जीत पर जश्न मनाया।
रुद्रपुर में महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की नियुक्ति पर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ सहित उनके समर्थक माने जाने वाले पार्टी नेताओं ने खुलकर नाराजगी और विरोध जताया था। इस मामले को लेकर रुद्रपुर में कांग्रेस दो खेमे में बंट गई थी। दोनों खेमों के बीच तल्खी इतनी बढ़ी थी कि कांग्रेस हाईकमान को दखल देना पड़ा था। इसके बाद सीपी शर्मा की खिलाफत खुले रूप में होना बंद हो गई थी। बेहड़ समर्थक पार्टी नेता महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र निषाद सहित युवा कांग्रेस सहित अन्य फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी शामिल हैं। सीपी को महानगर अध्यक्ष स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
पहले भी अलग-अलग खेमों में दिखे थे नेता
ऋषिकेश में हुए मारपीट प्रकरण में तीन मई को प्रदेश हाईकमान के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का पुतला रुद्रपुर में भी फूंका गया था। इस कार्यक्रम में एक खेमे के लोगों ने दूरी बनाए रखी।
-दोनों कार्यक्रमों की सूचनाएं नेताओं को भेजी गई थी लेकिन कईं नेता कार्यक्रम से दूर रहे। हमारा कहना है कि पार्टी से जुड़े लोगों को पीसीसी की ओर से तय किए गए कार्यक्रमों में आना चाहिए।
-सीपी शर्मा, महानगर अध्यक्ष
हमारी किसी से कोई लड़ाई नहीं है। पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी को एक प्लेटफार्म पर आना चाहिए। दो-दो कार्यक्रम होने से निश्चित रूप से पार्टी को लेकर गलत संदेश जाता है। हम सभी को साथ लेकर कार्य करने पर भरोसा रखते हैं और इसकी कोशिश कर रहे हैं।
-हिमांशु गावा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस।