फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

गुइंका और गुबाइंका की प्रबंध समिति का बहुमत के आधार पर गठन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Political news.
नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी की ओर से संचालित गुरुनानक इंटर कॉलेज व गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का गठन बहुमत के आधार पर किया गया। प्रबंधक समिति के महासचिव अमरजीत सिंह और सचिव हरभजन सिंह सहित नौ सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी की बैठक सोमवार को गुरुद्वारा साहिब के सभागार में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरबंस सिंह चुघ की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रबंधक समिति के सभी 27 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के पांच माह बाद काफी जद्दोजहद के बाद गुरु नानक इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद के लिए हरभाग सिंह व पलविंदर सिंह, प्रबंधक पद के लिए गुरमुख सिंह व प्रतपाल सिंह, गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद के लिए चरनजीत सिंह व दविंदर सिंह, प्रबंधक पद के लिए अमरजीत सिंह बेदी व निर्मल सिंह हंस पाल के नामांकन पत्र जमा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहमति ना बनने पर महासचिव अमरजीत सिंह ने बैठक निरस्त करने का सुझाव दिया। कमेटी के अध्यक्ष हरवंश सिंह चुघ ने बहुमत के आधार पर बैठक जारी करने का निर्णय लिया। विरोध में गहमागहमी के बीच महासचिव अमरजीत सिंह, सचिव हरभजन सिंह सहित नौ सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए गुरुद्वारा परिसर में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
वहां गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष हरवंश सिंह चुघ, उपाध्यक्ष कमलेश कौर माता, महासचिव अमरजीत सिंह, सचिव हरभजन सिंह, सुखवंत सिंह, प्रभशरण सिंह जपडा, कुलदीप सिंह पन्नू, गुरुदयाल सिंह, गुरवंत सिंह सोनी, प्रकाश सिंह, हरभाग सिंह, सुखदेव सिंह, गुरसेवक सिंह, अमरजीत सिंह बेदी, हरजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
यह बनी विद्यालयों की प्रबंध समिति
गुरुनानक इंटर कॉलेज कर प्रबंध समिति
हरभाग सिंह अध्यक्ष, गुरमुख सिंह प्रबंधक, वजिंदर सिंह उपाध्यक्ष, भूपिंदर सिंह उप प्रबंधक, प्रभशरण सिंह कोषाध्यक्ष, प्रतपाल सिंह व जसबीर सिंह सदस्य बने।
गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति
चरनजीत सिंह अध्यक्ष, निर्मल सिंह प्रबंधक, गुरसेवक सिंह उपाध्यक्ष, हरजिंदर सिंह उप प्रबंधक, पलविंदर सिंह कोषाध्यक्ष, गुरमीत सिंह व सुखदेव सिंह सदस्य बने।

इन्होंने किया बैठक का बहिष्कार
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह, सचिव हरभजन सिंह, सदस्य अमरजीत सिंह बेदी, गुरवंत सिंह सोनी, देवेंदर सिंह, सुखवंत सिंह, भूपेंदर सिंह, प्रकाश सिंह और गुरदयाल सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed