{"_id":"638ce6b4248d1357727fd6d2","slug":"political-news-rudrapur-news-hld4841651165","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गीता जयंती पर निकली शौर्य यात्रा में उमड़ा युवाओं का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गीता जयंती पर निकली शौर्य यात्रा में उमड़ा युवाओं का सैलाब
विज्ञापन
रुद्रपुर के गांधी पार्क में सभा को संबोधित करते विहिप प्रांत संगठन मंत्री अजय।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। विश्व हिंदू परिषद की ओर से गीता जयंती पर शौर्य यात्रा में युवाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवा झंडों के साथ मुख्य बाजार से निकाली गई यात्रा से क्षेत्र भगवामय हो गया। स्थानीय लोगों ने फूलों की बौछार के साथ शौर्य यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया।
गीता जयंती के मौके पर विहिप और बजरंग दल की ओर से शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। भगवा रंग के कपड़े व साफा बांधे युवाओं का जोश चरम पर था। हाथ में झंडा लहराते हुए युवा डीजे की धुन पर कार्यकर्ता यात्रा में आगे बढ़ते रहे। यात्रा से पहले गांधी पार्क में सभा का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय ने कहा कि 5000 वर्ष पहले भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का जो उपदेश दिया था वह सिर्फ अर्जुन के लिए नहीं बल्कि देश के हर युवा के लिए था।
उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज के आगे कई चुनौतियां हैं जिसका सभी को मिलकर मुकाबला करना है। यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर बाटा चौक, भगत सिंह चौक, गाबा चौक से इंदिरा चौक, नैनीताल रोड होते हुए वापस गांधी पार्क पहुंची जहां प्रसाद का वितरण किया गया। यात्रा के दौरान यातायात नियंत्रण को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रविंद्र पाल, केंद्रीय संगठन सह मंत्री स्नेहपाल, आरएसएस के जिला कार्यवाह समर पाल सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला प्रचारक जितेंद्र पंत, बजरंग दल के नगर संयोजक हैप्पी चौहान, विधायक शिव अरोरा, संजय ठुकराल, जोगेंद्र सिंह चौहान, कुशल अग्रवाल, लाखन सिंह, नितेश गुप्ता, जुगल बल्लभ गोस्वामी, पूजा, भारत भूषण, राजेश जग्गा आदि थे।
सभा में छाया रहा लव जेहाद का मुद्दा
रुद्रपुर। शौर्य यात्रा से पहले हुई सभा में लव जेहाद का मुद्दा छाया रहा। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री अजय ने कहा कि लव जेहाद करने वालों का जवाब सिर्फ डंडा है। झंडे को लपेटकर डंडा बनाने की जरूरत है। अन्य वक्ताओं ने भी श्रद्धा और आफताब का उदाहरण देते हुए बेटियों की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान ‘खून से तिलक करो, गोलियों से आरती’ आदि नारे भी खूब लगाए गए। संवाद
बजरंगबली बने कलाकार रहे आकर्षण का केंद्र
रुद्रपुर। शौर्य यात्रा की अगुवाई हनुमान की वेशभूषा में सजे-धजे दो कलाकारों ने की। बजरंगबली की वेशभूषा में सजे दो युवाओं को देखने, सेल्फी लेने की युवाओं में होड़ लगी रही। दोनों कलाकारों को विशेष रूप से हरियाणा से बुलाया गया था। संवाद