फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

उपचुनाव सुबह आठ बजे से, पोलिंग पार्टियां पहुंची

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Political news.
किच्छा नगरपालिका के वार्ड दो के सभासद पद के उपचुनाव के लिए तैयार आजादनगर के प्राईमरी स्कूल में पो - फोटो : KITCHHA
रुद्रपुर। नगर निगम के उपचुनाव में मतदाता एक बार फिर दो वार्डों में पार्षद का चयन करेंगे। मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपचुनाव से पहले शनिवार को एएन झा इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियां मतदान स्थल पर पहुंचीं।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड संख्या 13 दूधियानगर और वार्ड 36 आदर्श कॉलोनी घासमंडी में पार्षद पद पर चुनाव होना है। जोनल मजिस्ट्रेट और तहसीलदार नीतू डागर ने बताया कि दोनों पोलिंग पार्टियां सुरक्षित व समय से मतदान स्थल तक पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस और कर्मचारियों की व्यवस्था पर्याप्त है। दोनों वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय हैं जहां भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2946 मतदाता चुनेंगे अपना पार्षद
किच्छा। नगरपालिका के वार्ड दो के सभासद पद का उपचुनाव रविवार को होगा। शनिवार को पोलिंग पार्टियां वार्ड के पोलिंग बूथ पर पहुंच गईं। आजादनगर के प्राइमरी स्कूल में इस चुनाव के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं।

पालिका के इस वार्ड के सभासद सुरेश कुमार का गत वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया था। मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। चुनाव मैदान में पूर्व सभासद सुरेश कुमार की पत्नी यशोदा देवी और सूरजमुखी चुनाव मैदान में हैं। कुल 2946 मतदाता मतदान का प्रयोग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed