फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

दिनेशपुर में जमकर मना जीत का जश्न

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:59 AM IST
विज्ञापन
Political news.
दिनेशपुर मे अरविंद पांडेय की जीत के बाद मिष्ठान वितरित करते कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर। जीत के बाद शाम को अरविंद पांडेय का काफिला दिनेशपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और अबीर गुलाल के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पांडेय को कंधे पर उठा लिया और उनके साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन

अरविंद पांडेय ने मुख्य चौराहे पर स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। पांडेय ने हाथ जोड़कर सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर उनका आभार जताया। बाद में उनका काफिला गदरपुर की ओर रवाना हो गया। उधर वरिष्ठ भाजपा नेता हिमांशु सरकार ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जात-पात से ऊपर उठकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। नगर के नौ वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा दिनेशपुर क्षेत्र से भाजपा ने आठ हजार वोट की बढ़त बनाई थी।
विज्ञापन

दिनेशपुर से ली गई लीड अंत तक बरकरार रही। उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार जताया। वहां नगर पंचायत की अध्यक्ष सीमा सरकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनादि मंडल, भोला शर्मा, रोहित मंडल, सुकुमार सरकार, सत्यजीत विश्वास, सुधांशु सरकार, नित्यानंद मंडल, दिलीप मंडल, इंद्रजीत मंडल, सुधीर राय, शंकर मंडल, गोविंद मंडल, प्रभा राय, अरुण विश्वास, आदि मौजूद थे। इससे पहले पांडेय की जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर में बाइक रैली निकालकर जीत का जश्न मनाया। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed