फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news

गदरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पांडे की हैट्रिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Political news
गदरपुर में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई देते समर्थक। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पांडे की हैट्रिक
विज्ञापन

उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरण और आतिशबाजी कर मनाया जश्न
संवाद न्यूज एजेंसी
गदरपुर। विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरविंद पांडेय ने जीत की हैट्रिक लगाई है। अरविंद पांडेय लगातार पांच बार विधायक बने हैं। इससे पूर्व अरविंद पांडेय दो बार बाजपुर सीट से विधायक चुने जा चुके हैं। मतगणना के परिणाम में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पांडेय ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमानंद महाजन को 1181 मतों से पराजित किया।

अरविंद पांडेय के जीतने की खबर मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजों के बीच मिष्ठान का वितरण किया और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। बता दें कि अरविंद पांडेय वर्ष 1997 में राजनीति में सक्रिय हुए। उन्होंने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष के रूप में की। वर्ष 2000 में उत्तर प्रदेश से पृथक होकर अस्तित्व में आए उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद वर्ष 2002 एवं 2007 में अरविंद पांडेय बाजपुर से विधायक चुने गए। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में अरविंद पांडेय गदरपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे और जीत हासिल की। उसके बाद उन्होंने वर्ष 2017 में अपनी जीत का परचम बरकरार रखा और प्रदेश मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने। अरविंद पांडेय को शिक्षा जैसा महत्वपूर्ण विभाग सौंपा गया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में अरविंद पांडेय ने लगातार पांच बार अपनी जीत हासिल की। जिसमें गदरपुर विधानसभा सीट से उन्होंने अपनी जीत की हैट्रिक भी लगाई। संवाद
विज्ञापन

फोटो10आरडीपी11पी -अरविंद पांडेय
फोटो10आरडीपी12पी - एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई देते समर्थक

अरविंद पांडेय।

अरविंद पांडेय।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed