फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news

शिक्षा मंत्री आवास घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, किया गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Political news
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के आवास का घेराव करने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो उन्होंने बेरिकेडिंग तोड़ दी। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई। पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया तो वे वहीं धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। आखिर पुलिस को कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पड़ा। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में युवा और महिलाएं चक्की मोड़ रामलीला मैदान में एकत्र हुए। पुलिस ने आवास से 200 मीटर पहले गांव चंदायन के समीप बैरिकेडिंग लगा दी थी। दोपहर करीब एक बजे कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के समीप पहुंचे। पुलिस के रोकने पर उन्होंने बैरिकेडिंग को ध्वस्त कर दिया। काफी देर धक्का-मुक्की और तीखी झड़प के बाद कार्यकर्ता वहीं सड़क पर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने शिक्षामंत्री अरविंद पांडे पर स्थानीय लोगों की अनदेखी कर बाहरी व्यक्तियों को अपने विभाग में नौकरी दिलाने, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की बदहाली, पीआरडी भर्ती के नाम पर अनियमितताएं, आपदा में अपने चहेतों को चेक देने व पीड़ितों की अनदेखी करने, गौरा देवी कन्या धन योजना को रोकने, बुक्सा जनजाति के पीड़ित लक्ष्मण सिंह को मुआवजा न देने, सकेनिया में मंदिर स्थल पर जबरन पुलिस चौकी खुलवाने सहित कई आरोप लगाए। इसके बाद धरनास्थल पर पहुंचे कांग्रेसी नेता त्रिनाथ विश्वास ने भी मंत्री के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ता जाम होने पर पुलिस ने धरनास्थल से कांग्रेसियों को उठाने का प्रयास किया। धक्का-मुक्की के बाद पुलिस इन नेताओं को वज्र वाहन में गिरफ्तार कर ले गई। इसके बाद अन्य कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकर्ता अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। वहां पर ग्राम प्रधान मनोज देवराड़ी, किशोर सामंत, मन्नू चौधरी, सुमित बैरागी, सिद्धार्थ भुसरी, त्रिनाथ विश्वास, किशोर कुमार, धर्मेंद्र राजभर, लखबीर सिंह लक्खा, लक्ष्मण सिंह, नजमा बेगम, रेवती देवी, रेखा रावत सहित बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद थी।
नही फूंक सके पुतला
गूलरभोज। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का पुतला बनाकर लाए कांग्रेसी पुतला दहन नहीं कर सके। पुलिस के द्वारा रोके जाने के दौरान कांग्रेसी सड़क पर ही धरना देने लग गए। इसके बाद गिरफ्तारी होने के कारण वह लाए गए पुतले का दहन नहीं कर सके।

कई थानों की पुलिस बुलाई
गूलरभोज। सीओ बाजपुर वंदना वर्मा ने बताया कि दो सेक्शन पुरुष और डेढ़ सेक्शन महिला पीएसी के साथ थाना गदरपुर, केलाखेड़ा, दिनेशपुर व काशीपुर की पुलिस को मंत्री आवास के समीप तैनात किया गया था। वहां एडिशनल एसपी सीएम नेगी, सीओ वंदना गर्ग, एसडीएम आरसी तिवारी, विजेंद्र साहब सुनील सूतेड़ी आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed