फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

अंबेडकर बाजार मेलाघाट के अनमोल अध्यक्ष, साहब बने महामंत्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Political news.
अनमोल कुमार वर्मा। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अंबेडकर बाजार मेलाघाट के चुनाव में अनमोल कुमार वर्मा अध्यक्ष, साहब सिंह महामंत्री चुने गए। उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी डॉ. रामचंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए मतदान में 162 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर अनुमोल कुमार वर्मा ने 62 मत लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी बालम सिंह नेगी को 16 मतों से हराया। अध्यक्ष पद पर नेगी को 46, दया शंकर को 12 और तुलसी प्रसाद को 41 मत मिले। महामंत्री पद पर साहब सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी लियाकत खान को 46 मतों से हराया। खान को 58 मत मिले।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर एक मत निरस्त हुआ। चुनाव अधिकारी डॉ. सिंह ने मतगणना के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष अनमोल कुमार वर्मा और महामंत्री साहब सिंह को विजयी घोषित किया। उपाध्यक्ष पद पर गुलशन मित्तल, सचिव पद पर मुसाफिर साहनी और कोषाध्यक्ष पद पर राजेश वर्मा के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। डॉ. सिंह ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed