फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

सीएम धामी ने खटीमा में 74.32 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Political news.
खटीमा में चटिया फार्म कार्यक्रम स्थल पर लोगों से मिलते सीएम धामी। संवाद - फोटो : KHATIMA
‘सरकार के पांच साल : नए इरादे-युवा सरकार’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को संघर्ष कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान सीएम ने खटीमा क्षेत्र की 74.32 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिसमें 41.45 करोड़ का शिलान्यास एवं 32.87 करोड़ की योजनाओं को लोकार्पण शामिल है। साथ ही 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट और महिलाओं को महालक्ष्मी किटें प्रदान की गईं।
विज्ञापन

सैनिक बहुल क्षेत्र ग्राम चटिया में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी ने कहा कि जनपद में लगभग 500 करोड़ की लागत से एम्स का सैटेलाइट सेंटर स्थापित किया जा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्यवासियों को बड़ी सौगात ऋषिकेश एम्स हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, राज्य में अटल आयुष्मान योजना को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के लिए भारत सरकार से सर्वे की अनुमति मिल चुकी है। 2024 तक ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

देहरादून एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट तथा पंतनगर एयरपोर्ट को ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। 2025 तक देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में उत्तराखंड को लाने के लिए सभी विभागों से 10 साल का रोड मैप मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ‘सरकार के पांच साल, नए इरादे-युवा सरकार’ कार्यक्रम प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रो में आयोजित किए जा रहे हैं।
पत्रकार स्व. महेश जोशी के परिजनों को सीएम ने दी सांत्वना
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वरिष्ठ पत्रकार स्व. महेश चंद्र जोशी के घर भी गए। उन्होंने परिजनों के समक्ष शोक संवेदना व्यक्त की। सीएम पत्रकार कल्याण कोष से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। बाद में सीएम धामी प्रेम सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता दवेंद्र चंद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयंती चंद और बीडीसी सदस्य अमित सिंह राणा के आवास पर भी पहुंचे।
अनुसंधान केंद्र खोलने की घोषणा
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लगातार दैवी आपदा, भूस्खलन, अतिवृष्टि आदि से उत्तराखंड को बचाने के लिए भारत सरकार के सहयोग से शीघ्र अनुसंधान केंद्र खोला जाएगा। जगह का चयन जरूरत के हिसाब से होगा।

सीएम के कार्यक्रम में नारेबाजी कर रहीं महिलाओं को पुलिस ने खदेड़ा
खटीमा। चटिया में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कुछ महिलाएं भीड़ के साथ नारेबाजी करतीं हुईं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने उन्हें शांत रहने एवं उनकी सीएम से बात कराने की बात कही, लेकिन दलित बैकवर्ड मुस्लिम मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नूरी हिना के नेतृत्व में वहां पहुंचीं महिलाएं नारेबाजी करतीं हुईं प्रदर्शन करने लगीं। महिला फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल नरेश चौहान ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर खदेड़ दिया। संवाद

खटीमा के चटिया फार्म में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी को सुनने की उमड़ी भीड़ तथा छतों में बैठे ?

खटीमा के चटिया फार्म में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी को सुनने की उमड़ी भीड़ तथा छतों में बैठे ?- फोटो : KHATIMA

खटीमा में चटिया फार्म में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्रा को टैबलेट प्रदान करते सीएम धामी। स?

खटीमा में चटिया फार्म में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्रा को टैबलेट प्रदान करते सीएम धामी। स?- फोटो : KHATIMA

खटीमा में चटिया फार्म में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को महालक्ष्मी किट देते सीएम धामी। संवाद

खटीमा में चटिया फार्म में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को महालक्ष्मी किट देते सीएम धामी। संवाद- फोटो : KHATIMA

खटीमा में चटिया फार्म में सीएम धामी का तिलक लगाकर स्वागत करती छात्राएं। संवाद

खटीमा में चटिया फार्म में सीएम धामी का तिलक लगाकर स्वागत करती छात्राएं। संवाद- फोटो : KHATIMA

खटीमा में चटिया फार्म में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद

खटीमा में चटिया फार्म में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : KHATIMA

खटीमा के चटिया फार्म में जनसभा को संबोधित करते सीएम धामी। संवाद

खटीमा के चटिया फार्म में जनसभा को संबोधित करते सीएम धामी। संवाद- फोटो : KHATIMA

खटीमा में विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद

खटीमा में विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करते सीएम पुष्कर सिंह धामी। संवाद- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed