फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

अकरम के सिर सजा नगर पंचायत अध्यक्ष का ताज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Political news.
बाजपुर तहसील में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम खान को विजयी प्रमाण पत्र देते एसडीएम राकेश - फोटो : KASHIPUR
बाजपुर। केलाखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए उप चुनाव मो. सफी (निर्दलीय), बबली नेहरा (निर्दलीय), गुलनाज (कांग्रेस), विशेष गुप्ता (निर्दलीय), अकरम खां (सपा) समेत पांच प्रत्याशी मैदान में थे। बीते बृहस्पतिवार को नौ पोलिंग बूथों पर नगर पंचायत क्षेत्र के 7525 मतदाताओं में से 5421 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील परिसर में सुबह आठ बजे से नौ मेजों पर मतगणना शुरू हुई। मतगणना में सपा प्रत्याशी अकरम खां को सर्वाधिक 2255 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गुलनाज 2083 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शफी 822 मत पाकर तीसरे स्थान, निर्दलीय प्रत्याशी बबली नेहरा को 161 और निर्दलीय प्रत्याशी विशेष गुप्ता को कुल 33 मत प्राप्त हुए। पांच मतदाताओं ने नोटा को वोट किया जबकि 62 मत रद्द हुए।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, आरओ अरुण कुमार ने अकरम खां निर्वाचित पत्र देकर 172 वोटों से विजय घोषित किया। विजयी घोषित होने के बाद समर्थकों ने अकरम खान को फूल मालाएं पहनाकर खुशी जताई। अकरम खां व उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़े, डीजे के साथ केलाखेड़ा में विजय जुलूस निकालकर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed