फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

केलाखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की मतगणना आज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Political news.
बाजपुर/केलाखेड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव की मतगणना शनिवार को सुबह आठ बजे बाजपुर तहसील के सभागार में शुरू होगी। प्रत्याशियों की धड़कन तेज हो गई हैं। इधर मतगणना की तैयारियां प्रशासन ने पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन

केलाखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नौ पोलिंग बूथों पर 7525 मतदाताओं में से 5421 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। सभी प्रत्याशियों का परिणाम बैलट बॉक्स में बंद पड़ा है। प्रशासन ने बाजपुर तहसील के कक्ष में बनाए स्ट्रांग रूप में मत पेटियों को सुरक्षित रखा है। शुक्रवार को सभी प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदान को लेकर गुणा-भाग करने में लगे रहे।
विज्ञापन

मतदान करने के बाद भी मतदाता खुलकर विचार प्रकट करने में संकोच कर रहे हैं। नगर में कई स्थानों पर प्रत्याशियों के समर्थक अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं। आखिर केलाखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला शनिवार को बाजपुर तहसील में मतगणना के बाद होगा। नगर पंचायत ईओ कुलदीप सिंह ने बताया कि तहसील परिसर में शनिवार सुबह आठ बजे से नौ काउंटरों पर मतगणना कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा
सितारगंज। नगर पंचायत शक्तिगढ़ में अध्यक्ष पद पर उपचुनाव लड़ने वाले तीन प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा शनिवार को खुलेगा। जनता किसे अध्यक्ष की कुर्सी सौंपेगी। यह देखना होगा। प्रशासन की ओर से मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बीते बृहस्पतिवार को शक्तिगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर उपचुनाव के लिए कुल 3868 मतदाताओं ने मतदान किया था। इसमें से 1865 महिला व 2003 पुरुष मतदाता शामिल हुए थे। उपचुनाव में कुल तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा ने सुनील विश्वास को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। वहीं, पूर्व सभासद सुशीला राय के पति रमेश राय व चड़क पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुमित मंडल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा।
तीनों प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त भी दिख रहे हैं। इससे तीनों के बीच मुकाबला भी कड़ा माना जा रहा है। जनता ने किस पर भरोसा जताया और अब चेयरमैन का पद कौन संभालेगा, यह आज शनिवार को होने वाली मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा। चुनाव निर्वाचन अधिकारी अरविंद सिंह नेगी ने जानकारी दी कि कर्मचारियों को मतगणना के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। शनिवार आज सुबह आठ बजे से नवीन मंडी परिसर में मतगणना होगी।

आरओ ने बताया कि एक चरण में मतगणना पूरी हो जाएगी। उम्मीद है कि सुबह दस बजे तक परिणाम भी घोषित हो सकता है। फिलहाल, मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed