फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political news.

उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य बनवाया, भाजपा और कांग्रेस ने बर्बाद किया : काशी सिंह ऐरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Political news.
यूकेडी की सभा में मंचासीन काशी सिंह ऐरी व अन्य पदाधिकारी। - फोटो : KASHIPUR
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि यूकेडी ने राज्य निर्माण के लिए लंबा संघर्ष किया लेकिन राज्य बनने पर भाजपा व कांग्रेस बारी-बारी से सत्ता में आई और राज्य को बर्बाद कर दिया। रोजगार नहीं मिलने से राज्य से पलायन हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार रात रामनगर मार्ग पर स्थित यूकेडी कार्यालय परिसर में सभा हुई। इसमें पूर्व सैन्य अधिकारियों और महिलाओं ने शिरकत की। ऐरी ने कैप्टन बच्चन सिंह नेगी को संगठन का महामंत्री नियुक्त किया। कहा कि काशीपुर विधानसभा सीट से मनोज डोबरियाल पार्टी प्रत्याशी घोषित किए गए। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी उनको विजयी बनाना है। बीस साल तक भाजपा व कांग्रेस ने राज्य को लूटा है। गांवों में पानी, बिजली, सड़क व रोजगार के अभाव के चलते पलायन हुआ है। पहाड़ की खेती की जमीनों पर बाहरी भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया। यूकेडी की सरकार बनने पर भू-कानून बनाया जाएगा।
विज्ञापन

काशीपुर सहित 12 जिलों का गठन किया जाएगा। काशीपुर में कई तीर्थ स्थल हैं। यहां श्री गुरु नानक देव के चरण पड़े हैं। देवी के शक्ति पीठ व ज्योतिर्लिंग हैं। इस पवित्र नगर को चारधाम यात्रा से जोड़ा जाएगा। वहां पार्टी के विधायक उम्मीदवार मनोज डोबरियाल, चुनाव प्रभारी जगदीश बोडाई, महिला महामंत्री प्रभा तिवारी, गोविंद सिंह रावत, शिव सिंह रावत, यूकेडी युवा के अल्मोड़ा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह बिष्ट, यूकेडी संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चंद्र शेखर कापड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed