{"_id":"61cb6fba7247016ab31823ec","slug":"political-news-kashipur-news-hld4491784176","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य बनवाया, भाजपा और कांग्रेस ने बर्बाद किया : काशी सिंह ऐरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य बनवाया, भाजपा और कांग्रेस ने बर्बाद किया : काशी सिंह ऐरी
विज्ञापन
यूकेडी की सभा में मंचासीन काशी सिंह ऐरी व अन्य पदाधिकारी।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि यूकेडी ने राज्य निर्माण के लिए लंबा संघर्ष किया लेकिन राज्य बनने पर भाजपा व कांग्रेस बारी-बारी से सत्ता में आई और राज्य को बर्बाद कर दिया। रोजगार नहीं मिलने से राज्य से पलायन हो रहा है।
सोमवार रात रामनगर मार्ग पर स्थित यूकेडी कार्यालय परिसर में सभा हुई। इसमें पूर्व सैन्य अधिकारियों और महिलाओं ने शिरकत की। ऐरी ने कैप्टन बच्चन सिंह नेगी को संगठन का महामंत्री नियुक्त किया। कहा कि काशीपुर विधानसभा सीट से मनोज डोबरियाल पार्टी प्रत्याशी घोषित किए गए। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी उनको विजयी बनाना है। बीस साल तक भाजपा व कांग्रेस ने राज्य को लूटा है। गांवों में पानी, बिजली, सड़क व रोजगार के अभाव के चलते पलायन हुआ है। पहाड़ की खेती की जमीनों पर बाहरी भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया। यूकेडी की सरकार बनने पर भू-कानून बनाया जाएगा।
काशीपुर सहित 12 जिलों का गठन किया जाएगा। काशीपुर में कई तीर्थ स्थल हैं। यहां श्री गुरु नानक देव के चरण पड़े हैं। देवी के शक्ति पीठ व ज्योतिर्लिंग हैं। इस पवित्र नगर को चारधाम यात्रा से जोड़ा जाएगा। वहां पार्टी के विधायक उम्मीदवार मनोज डोबरियाल, चुनाव प्रभारी जगदीश बोडाई, महिला महामंत्री प्रभा तिवारी, गोविंद सिंह रावत, शिव सिंह रावत, यूकेडी युवा के अल्मोड़ा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह बिष्ट, यूकेडी संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चंद्र शेखर कापड़ी आदि थे।