फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political

काशीपुर में चौथी गारंटी की घोषणा करेंगे केजरीवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Political
काशीपुर में पत्रकार वार्ता करते दीपक बाली व अन्य। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर में चौथी गारंटी की घोषणा करेंगे केजरीवाल
विज्ञापन

कल रामलीला मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित
आम आदमी पार्टी ने जनसभा की तैयारियां की पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल काशीपुर में जनता के लिए अपनी चौथी गारंटी की घोषणा कर सकते हैं। यह जानकारी आम आदमी पार्टी चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने दी।
रविवार को रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान दीपक बाली ने कहा कि 14 दिसंबर को अरविंद केजरीवाल काशीपुर पहुंच रहे हैं। मंगलवार दोपहर एक बजे राम लीला मैदान में वह जन सभा को संबोधित करेंगे। बाली ने बताया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल का यह उत्तराखंड का पांचवां दौरा है। अब तक के दौरों में उन्होंने तीन तरह की गारंटी प्रदेश की जनता को दी है। पहली 300 यूनिट बिजली फ्री, दूसरी घर-घर रोजगार और रोजगार न मिलने तक 5000 रुपये बेरोजगारी भत्ता व तीसरी गारंटी मुफ्त तीर्थ यात्रा की दी है। काशीपुर में वह चौथे गारंटी की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने जनता से कल दोपहर एक बजे काशीपुर के रामलीला मैदान में पहुंचकर केजरीवाल के विचार सुनने की अपील की है। बाली ने बताया कि केजरीवाल के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाली ने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही काशीपुर की जनता के वे सभी सपने पूरे किए जाएंगे, जिनका वह दशकों से इंतजार कर रही है। प्रेस वार्ता में बाली के साथ जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, जिला उपाध्यक्ष अभिताभ सक्सेना, अमन बाली, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा गीता रावत, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊषा खोकर सहित पवित्र शर्मा, आयुष मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
12केएसपी01- पत्रकार वार्ता करते दीपक बाली व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed