फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political

कांग्रेस ने विस चुनाव को तय किए 38 टिकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Political
जसपुर में बैठक के दौरान मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधायक आदेश चौहान। - फोटो : KASHIPUR
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना कि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 38 टिकट तय कर दिए हैं। किसी भी सिटिंग विधायक का टिकट नहीं काटा जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को यहां कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि परिवर्तन यात्रा में जनता का अपार समर्थन मिला है। प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है, जिससे भाजपा बौखला गई है। कार्यकर्ताओं और जनता की नाराजगी को दूर करने के लिए वह जसपुर में महासभा का आयोजन करेंगे, जिसमें उत्तराखंड के सभी शीर्ष नेता उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

कहा कि राज्य में उपनल कर्मी, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। राज्य का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। जनता ने भाजपा को नकार दिया है। श्रीनगर में भाजपा के भीड़ इकट्ठी करने के सारे प्रयास के बावजूद मुख्यमंत्री की सभा में कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। कांग्रेस पार्टी 56 सीटों पर चुनाव जीतकर भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदियाल ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के चलते जिन कांग्रेस नेताओं ने पार्टी का साथ दिया है, उन्हें शामिल करते हुए सिटिंग विधायकों सहित कांग्रेस ने लगभग 38 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में सर्वे कराया जा रहा है। भाजपा के कुछ विधायक उनके संपर्क में हैं। गुण दोष के आधार पर उनके बारे में निर्णय लिया जाएगा।

इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेसी विधायक आदेश चौहान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, इख्तियार बबलू, गजेंद्र चौहान, मो. आरिफ, देवेंद्र चौहान, दूल्हे खां, सुखदेव सिंह, हाजी हामिद, एजाज अंसारी, सर्वेश चौहान, नफीस कादरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed