फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political imbalances in Teachers association

Udham Singh Nagar News: प्राथमिक शिक्षक संघ के दोनों गुटों का डेलीगेट चयन पर जोर

Fri, 23 May 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 23 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Political imbalances in Teachers association
रुद्रपुर। जिले के प्राथमिक शिक्षक संघ में दो गुट हो जाने से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। दोनों संघ डेलीगेट के चयन में जुटे हुए हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को एक गुट की तरफ से डेलीगेट निर्वाचन की प्रक्रिया हुई। चुनाव अधिकारी नागेश कुमार व चुनाव पर्यवेक्षक राजीव कुमार शर्मा ने चुनावी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। यहां नामांकन पत्र वितरित किए गए। इसमें 40 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से जांच के दौरान दो आवेदकों के आवेदन पत्र पूर्ण न होने पर निरस्त कर दिए गए। शेष किसी भी आवेदक ने जनपदीय सामान्य सभा के डेलीगेट प्रत्याशी पद से नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन

यहां भगत सिंह मेहता, तनवर सलीम, तारिक, शैलेश जोशी, आसिफ अली, रवि मोहन, प्रकाश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। उधर दूसरे गुट के अध्यक्ष हुकुम सिंह नयाल, मंत्री दिनेश सिंह ने निर्वाचन प्रक्रिया तेज करते हुए छह माह से लंबित संगठन के जिला स्तरीय चुनाव को कराने के लिए जिला तदर्थ समिति ने सातों विकास खंडों को पत्र जारी किया है। विकास खंडों के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि संगठन के संविधान के अनुसार डेलीगेट का चयन करते हुए सूची 25 मई तक जिला तदर्थ समिति को उपलब्ध करा दें। ताकि जिला स्तरीय चुनाव की वैधानिक प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed