{"_id":"61b6584ca640ae79416aa774","slug":"political-activity-rudrapur-news-hld4474330183","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की जनसभा से होगा कांग्रेस का चुनावी शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी की जनसभा से होगा कांग्रेस का चुनावी शंखनाद
विज्ञापन
गदरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करतीं दीपिका पांडेय।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की उत्तराखंड सह प्रभारी व झारखंड की विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने रविवार को वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर देहरादून में होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा की तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि देहरादून में राहुल की जनसभा ऐतिहासिक होगी और इससे उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद भी होगा।
महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित बैठक में उत्तराखंड सह प्रभारी दीपिका ने जनसभा की तैयारियों को लेकर विस्तृत वार्ता की। कहा कि 16 दिसंबर को देहरादून में होने वाली जनसभा को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। 15 दिसंबर को कुमाऊं मंडल से हजारों कार्यकर्ता देहरादून रवाना होंगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिलकराज बेहड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष अरुण पांडेय, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा आदि थे। उधर, रैली की सफलता को लेकर रुद्रपुर रोड स्थित एक होटल में बैठक हुई।
इस दौरान कांग्रेस की उत्तराखंड सह प्रभारी दीपिका पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी के देहरादून दौरे से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में देहरादून में होने वाली रैली में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन ने किया। यहां विधानसभा प्रभारी अलका पाल, जरीता हतफ़्लान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, सुभाष बेहड़, मनदीप लांबा, हिमांशु गाबा, सुमित्तर भुल्लर, सिद्धार्थ भुसरी, रीना कपूर, सुरेशी शर्मा, ममता हालदार, सुमन सिंह आदि थे। (संवाद)

रुद्रपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करती उत्तराखंड सह प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह।- फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन