फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Political activity.

राहुल गांधी की जनसभा से होगा कांग्रेस का चुनावी शंखनाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Political activity.
गदरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करतीं दीपिका पांडेय। - फोटो : RUDRAPUR
कांग्रेस की उत्तराखंड सह प्रभारी व झारखंड की विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने रविवार को वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर देहरादून में होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा की तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि देहरादून में राहुल की जनसभा ऐतिहासिक होगी और इससे उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद भी होगा।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित बैठक में उत्तराखंड सह प्रभारी दीपिका ने जनसभा की तैयारियों को लेकर विस्तृत वार्ता की। कहा कि 16 दिसंबर को देहरादून में होने वाली जनसभा को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। 15 दिसंबर को कुमाऊं मंडल से हजारों कार्यकर्ता देहरादून रवाना होंगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिलकराज बेहड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष अरुण पांडेय, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा आदि थे। उधर, रैली की सफलता को लेकर रुद्रपुर रोड स्थित एक होटल में बैठक हुई।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस की उत्तराखंड सह प्रभारी दीपिका पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी के देहरादून दौरे से कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में देहरादून में होने वाली रैली में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन ने किया। यहां विधानसभा प्रभारी अलका पाल, जरीता हतफ़्लान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, सुभाष बेहड़, मनदीप लांबा, हिमांशु गाबा, सुमित्तर भुल्लर, सिद्धार्थ भुसरी, रीना कपूर, सुरेशी शर्मा, ममता हालदार, सुमन सिंह आदि थे। (संवाद)

रुद्रपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करती उत्तराखंड सह प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह।

रुद्रपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करती उत्तराखंड सह प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed