{"_id":"627427e7ce112f3e30230290","slug":"police-took-the-dead-body-from-the-crematorium-got-the-post-mortem-done-kashipur-news-hld461689064","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने शमशान से कब्जे में लिया शव, पोस्टमार्टम कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने शमशान से कब्जे में लिया शव, पोस्टमार्टम कराया
विज्ञापन
मृतका सोनम का फाइल फोटो।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के ससुराल पक्ष के लोग उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। सूचना पर श्मशानघाट पहुंची पुलिस ने विवाहिता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उसकी मौत हैंगिंग के कारण होना बताई गई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर सूचना दी कि उसकी भतीजी सोनम का विवाह खड़कपुर देवीपुरा में हुआ था। आरोप लगाया कि बीती रात फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी गई है और ससुराल पक्ष के लोग गुपचुप ढंग से मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। इस सूचना पर चीता पुलिस की गाड़ी खड़कपुर देवीपुरा के श्मशानघाट पहुंची। वहां मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोग मौजूद थे। एसआई सुरभि ने विवाहिता का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस ने बताया कि विवाहिता की मौत हैंगिंग के कारण होना बताई गई है। बताया गया है कि फसियापुरा निवासी छोटे सिंह की पुत्री सोनम का विवाह 16 फरवरी 2021 को खड़कपुर देवीपुरा निवासी राजवीर सिंह के साथ हुआ था। उसके छह वर्ष का बेटा भी है। सोनम का पति रुद्रपुर में एक इलेक्ट्रानिक कम्पनी में नौकरी करता है। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।