फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police team the match.

सद्भावना क्रिकेट मैच में पुलिस टीम ने ट्राफी पर जमाया कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 08:44 PM IST
विज्ञापन
Police team the match.
काशीपुर में आयोजित क्रिकेट में विजेता टीम क्लब सदस्यों के साथ। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर संस्था की ओर से पुलिस व डॉक्टर टीम के बीच सद्भावना 20-20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने मात्र 11.4 बॉल में लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

रविवार को संस्था की ओर से रामनगर रोड स्थित शैमफोर्ड एकेडमी के खेल मैदान पर पुलिस व डॉक्टर्स के मध्य ट्वेंटी-ट्वेंटी सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी डॉक्टर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। डॉ. गुरपाल सहोता ने शानदार 28 रन और संदीप ने 10 रन का सहयोग दिया। पुलिस टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एसपी काशीपुर चंद्रमोहन व चंदन ने एक-एक और गिरीश कांडपाल ने तीन, चंदन ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस टीम की शुरुआत एसडीएम अभय प्रताप सिंह व मोहम्मद मोबीन ने की। मोहम्मद मोबीन ने शानदार 47 रन और एसडीएम 26 रन का योगदान किया। इसके बाद मैदान में उतरे प्रदीप मिश्रा व गिरीश कांडपाल 10-10 रनों का योगदान देते हुए 11.4 गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद मोबीन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच समापन पर विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट करके उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन अजय टंडन, संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक सुखदेव सिंह नामधारी, प्रदेश अध्यक्ष विक्की सौदा, प्रदेश संरक्षक अश्वनी छाबड़ा, केपी सिंह, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, मनीष सपरा, मिंटू भटनागर, ओमप्रकाश विश्नोई, अर्पित मेहरोत्रा, अनिल डाबर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed