{"_id":"617eeec2e6409374a763c5d0","slug":"police-staff-hounerd-in-uttarakhand-kashipur-news-hld4432944199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के तीन इंस्पेक्टर व एक एसओ को डीजीपी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के तीन इंस्पेक्टर व एक एसओ को डीजीपी ने किया सम्मानित
देहरादून में एसओ आईटीआई विद्या दत्त जोशी को सम्मानित करते डीजीपी।
- फोटो : KASHIPUR
Link Copied
काशीपुर। बेहतर प्रदर्शन के लिए डीजीपी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के तीन इंस्पेक्टर और एक एसओ को देहरादून में सम्मानित किया। रविवार को देहरादून में हुए कार्यक्रम में डीजीपी ने चारों को बधाई भी दी।
विज्ञापन
डीजीपी अशोक कुमार ने काशीपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसटीएफ इंस्पेक्टर एमपी सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर विजय प्रसाद और काशीपुर के आईटीआई थाने के एसओ विद्या दत्त जोशी को सम्मानित किया। काशीपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी को वर्ष 2018 में पौड़ी कोतवाल रहने के दौरान एक युवती की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। एलआईयू इंस्पेक्टर विजय प्रसाद को सराहनीय सेवा सम्मान से नवाजा गया है।
विज्ञापन
वहीं, एसटीएफ इंस्पेक्टर एमपी सिंह को भी सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह मिला है। आईटीआई थानाध्यक्ष विद्या दत्त जोशी ने वर्ष 2019 में ट्रांजिट कैंप में दिव्यांग मासूम की हत्या की विवेचना को त्वरित गति से निपटाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में चारों दोषी पाए गए और कोर्ट से फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। विद्यादत्त जोशी को उत्कृष्ट विवेचना का पुरस्कार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।