फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Baba Tarsem Singh: Police. investigating.horoscope. people close. Sultan.

बाबा तरसेम सिंह: सुल्तान के करीबियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस, प्रभावशाली लोगों के भी शामिल होने की आशंका

Mon, 15 Apr 2024 09:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 15 Apr 2024 09:40 AM IST
सार

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में पुलिस सुल्तान सिंह के करीबियों की कुंडली खंगाल रही है, जिससे वह उन प्रभावशाली लोगों तक पहुंच सके, जिनका सुल्तान को संरक्षण प्राप्त था।
 

विज्ञापन
Baba Tarsem Singh: Police. investigating.horoscope. people close. Sultan.
सुल्तान के करीबियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में सुल्तान सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस सुल्तान सिंह के करीबियों की कुंडली खंगाल रही है, जिससे वह उन प्रभावशाली लोगों तक पहुंच सके, जिनका सुल्तान को संरक्षण प्राप्त था।

विज्ञापन

हरिद्वार में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए शार्प शूटर अमरजीत सिंह से बिलासपुर निवासी सुल्तान के पुराने संपर्क थे।

अमरजीत भी बिलासपुर का ही रहने वाला था। सुल्तान ने अपने घर से ही अमरजीत के पैर का इलाज भी करवाया था। इसके बाद उसने सुल्तान को बाबा तरसेम सिंह की हत्या के लिए तैयार किया था। सूत्रों के मुताबिक, जेल में बंद सुल्तान का बाबा तरसेम सिंह की हत्या के षडयंत्र में नामजद एक अन्य व्यक्ति से भी करीबी संपर्क होने का पता चला है।
विज्ञापन


बाबा तरसेम सिंह की हत्या के षड्यंत्र में उसने कई लोगों को अपने साथ मिलाया था, जिनमें से अधिकतर लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बावजूद अभी भी कुछ प्रभावशाली लोग हैं, जो पुलिस की गिरफ्त से अब तक बाहर हैं। मामले में फरार दूसरे शार्प शूटर सर्बजीत सिंह की लोकेशन नहीं मिल पा रही है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed