फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police Fire Station

ऊधम सिंह नगर: ऊधमसिंह नगर जिले में 10,531 अग्निकांडों में 188 करोड़ से अधिक का नुकसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police Fire Station
काशीपुर। वर्ष 2000 से 2022 तक 22 साल में जिले के छह फायर स्टेशन क्षेत्रों में 10,531 अग्निकांड हुए हैं। इनमें 1,88, 68,76,930 रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है। इसमें सर्वाधिक 730 अग्निकांड वर्ष 2012 में हुए। रुद्रपुर फायर स्टेशन क्षेत्र में सर्वाधिक 3,383 घटनाएं हुईं।
विज्ञापन



काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से उत्तराखंड राज्य में हुए सभी अग्निकांडों की सूचना मांगी थी। जिला मुख्यालय के लोक सूचनाधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल ने नदीम को यह सूचना उपलब्ध कराई। इस सूचना के अनुसार काशीपुर क्षेत्र के 2,548 अग्निकांडों में कुल 51,72,26,165 रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ जबकि जसपुर में वर्ष 2006 से 2022 तक 911 अग्निकांडों में 17,64,97,500 रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


खटीमा में वर्ष 2000 से 2022 तक 2023 अग्निकांडों में 10,31,81,250 रुपये जबकि सितारगंज में 2008 से 2022 तक 905 अग्निकांडों में 22,25,14,948 रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पंतनगर में 2011 से 2022 तक 749 अग्निकांडों में 26,44,48,185 रुपये और रुद्रपुर में 2005 से 2022 तक 3,383 अग्निकांडों में 60,30,08,882 रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed