फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Police arrested five accused for beating two friends in rudrapur

Rudrapur: दबंगों ने दो दोस्तों को बेरहमी से पीटा, एक पर फायर झोंका; पुलिस ने दो नाबालिग समेत पांच को पकड़ा

Wed, 15 May 2024 08:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 15 May 2024 08:52 PM IST
सार

रुद्रपुर में चार दिन पहले दो दोस्त को घेरकर पिटाई करने और एक दोस्त पर फायर झोंकने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

विज्ञापन
Police arrested five accused for beating two friends in rudrapur
rudrapur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में चार दिन पहले दो दोस्त को घेरकर पिटाई करने और एक दोस्त पर फायर झोंकने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है। पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही दो नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती...याचिका दाखिल की, जानें पूरा मामला
विज्ञापन


वार्ड नंबर 16 शांति कॉलोनी निवासी हरप्रीत उर्फ हैप्पी ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह 11 मई की रात रेशमबाड़ी से अपने दोस्त मोहित उर्फ चुटकी के साथ घर आ रहा था। रंजिश के चलते रेशमबाड़ी में होली चौक के पास घात लगाए बैठे खेड़ा निवासी सुहेल बाबा, समीर, रिजवी, गुलफाम, एजाज और छह अन्य लोगों ने उनको घेरकर बाइक से सड़क पर गिरा दिया। सुहैल बाबा ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। इसके बाद आरोपियों ने उसे और मोहित को लात-घूसें, बेल्ट और डंडों से पीटा। उनकी चीख पुकार सुनकर एकत्र हुए लोगों को देखकर आरोपी उनको अधमरा छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने मारपीट की सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार की अगुवाई में टीम ने पांच आरोपी सोहेल, समीर, रिजवान उर्फ रिजवी निवासी वार्ड नंबर 17 खेड़ा और दो नाबालिगों को खेड़ा से गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी रिजवान से तमंचा भी बरामद हुआ है, साथ ही दो बेल्ट भी बरामद हुई हैं। रिजवान के खिलाफ पहले से ही मारपीट, जानलेवा हमले के सात केस कोतवाली रुद्रपुर में दर्ज हैं। इसके अलावा सुहैल के खिलाफ तीन और समीर के खिलाफ दो केस दर्ज हैं। बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को तस्दीक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed