{"_id":"662600e7df91d6a0e107cc29","slug":"police-are-raiding-in-punjab-and-up-in-search-of-the-absconding-murderer-of-baba-tarsem-singh-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा तरसेम सिंह: फरार हत्यारोपी की तलाश में पंजाब और यूपी में दबिश, सर्बजीत का 25 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा तरसेम सिंह: फरार हत्यारोपी की तलाश में पंजाब और यूपी में दबिश, सर्बजीत का 25 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग
Mon, 22 Apr 2024 11:47 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:47 AM IST
सार
Baba Tarsem Singh Murder Case: बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में फरार चल रहे दूसरे शार्प शूटर सर्बजीत सिंह का 25 दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस टीमें गठित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
सर्बजीत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में फरार चल रहे दूसरे शार्प शूटर सर्बजीत सिंह का 25 दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस टीमें गठित करने की तैयारी चल रही है।
28 मार्च 2024 को नानकमत्ता में डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को अंजाम देने वाले शार्प शूटर, तरनतारन, पंजाब निवासी सर्बजीत सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जबकि एक शार्प शूटर अमरजीत हरिद्वार में नौ अप्रैल को पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो चुका है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- CRIME: मां बोली- बेटी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, पति मानसिक रोगी है...अब युवक इस बात पर धमकी दे रहा
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, फरार शार्प शूटर सर्बजीत सिंह को पकड़ने के लिए कुछ और पुलिस टीमें गठित करने की तैयारी चल रही है। कुछ पुलिस टीमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व यूपी में दबिश दे रही हैं। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि फरार सर्बजीत सिंह की तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही हैं।