फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   PM Modi is making a proud and prosperous India: Dhami

प्रधानमंत्री मोदी बना रहे गौरवशाली और समृद्ध भारत : धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
PM Modi is making a proud and prosperous India: Dhami
खटीमा डिग्री कॉलेज में आयोजित सेमीनार में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार आया और शक्तिशाली, गौरवशाली, समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कई कार्य किए जिससे पूरे देश में आज भी गुजरात मॉडल की चर्चा है। उसी तर्ज पर आज भारत की विश्व में बात हो रही है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भारतरत्न लता मंगेशकर ने प्रधानमंत्री को देश का बेहतर राजनेता बताया था। कहा कि जिस तरह स्वतंत्रता संग्राम को जनांदोलन में बदलने के लिए महात्मा गांधी का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है उसी तरह पीएम नरेंद्र मोदी भी भारत की विकास यात्रा को जनांदोलन में बदल रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार की शाम पांच बजे से एचएनबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मोदी एट द रेट 20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। इस दौरान पुस्तक का विमोचन व वंदे मातरम गायन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सीएम धामी ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में देश के प्रख्यात लोगों ने अपने अनुभव लिखे हैं। वर्ष 2014 से दुनिया भर के देशों में भारत की पहचान बनी है। कहा कि कोरोना के संकट में भी देश का विकास नहीं रुका और विकास की योजनाएं निरंतर चलती रहीं।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद मेगा वैक्सीनेशन का कार्य भारत में चलाया गया और दुनिया भर में भारत ने वैक्सीन दी। पीएम के नेतृत्व में सैनिकों का मनोबल बढ़ा है। सेना और भी ज्यादा शक्तिशाली हुई है। काशी विश्वनाथ मंदिर का भव्य निर्माण कार्य हुआ। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। ये सब मोदी नेतृत्व में ही संभव हो सका। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि यह पुस्तक (मोदी एट द रेट 20) हम सभी के लिए एक प्रेरक है। प्रधानमंत्री अपनी गतिशीलता, जुनून और साहस के साथ देश को विकास एवं गौरव के पथ पर आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। डिजिटल लेनदेन करने वाले राष्ट्रों में विश्व का 40 प्रतिशन लेनदेन भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन से होता है जो घरेलू तकनीक ‘यूपीआई’ के कारण संभव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल ने भी यूएस फेडरल रिजर्व को एक समान भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की सिफारिश की थी। मोदी के राज में आज देश में बेटियां कीर्तिमान स्थापित कर रही है। कहा कि हमारी संस्कृति विश्व बंधुत्व की संस्कृति है। यूक्रेन-रसिया युद्ध में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों पक्षों से बात कर युद्ध रुकवाकर 22,500 विद्यार्थियों को सकुशल देश में लाने का कार्य किया। भट्ट ने कहा कि दो सितंबर को आईएनएस विक्रांत सुबह 9:30 बजे सेना को समर्पित किया जाएगा।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
विधायक शिव अरोरा, वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, एससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, विकास शर्मा, लीलावती राणा, प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित, कार्यक्रम संयोजक कुंदन राठौर, नंदन सिंह खड़ायत, किशोर जोशी, गोपाल बोरा, राजपाल सिंह, देवेंद्र चंद, मौनी पोखरिया, सावित्री कन्याल, संजय शर्मा, नवीन कन्याल, तरुण ठाकुर, किशन चंद, सुमित बहादुर पाल, शशांक बिष्ट, सिद्धांत सिंह, सूरज जोशी, नीरज धामी, विनोद जोशी, नीता सक्सेना, रमेश जोशी रामू, राम पांडे, सतीश भट्ट, गंभीर सिंह धामी, नवीन बोरा, राम सिंह जेठी, रामबाबू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

सीएम की सुरक्षा में मुस्तैद रहे डीएम एसएसपी
खटीमा। सीएम पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में डीएम युगल किशोर पंत व एसएसपी मंजूनाथ टीसी मय फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। सीडीओ विशाल मिश्रा, ओसी कलक्ट्रेट अनामिका व एडीएम जय भारत सिंह एवं एसडीएम रविंद्र बिष्ट भी कार्यक्रम के दौरान गश्त पर रहे। संवाद

खटीमा डिग्री कॉलेज में सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का स्वागत ?

खटीमा डिग्री कॉलेज में सीएम पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का स्वागत ?- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed