फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Players selected for national-level judo felicitated

Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय स्तर पर जूडो में चयनित खिलाड़ी सम्मानित

Mon, 05 Oct 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 05 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Players selected for national-level judo felicitated
राजीव गांधी नवादेय विद्यालय के छात्र को सम्मानित करते सीडीओ
खटीमा। विद्यालयी शिक्षा के खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर जूडो के लिए चयनित राजीव गांधी नवादेय विद्यालय के छात्र कनिष्क ठाकुर को सीडीओ दिवेश शाशनी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ शासनी ने कुटरी गांव में अनुसूचित जनजाति सहकारी संघ की ओर से संचालित सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान का निरीक्षण किया। लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत भवन कुटरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और अभिलेखों की जानकारी ली। चकरपुर स्थित जीबी पंत इंटर कॉलेज का निरीक्षण भी किया। शिक्षकों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर देने को कहा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed