फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   planning will be done to got better rank

नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में सर्वोच्च स्थान पर लाने का लिया संकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
planning will be done to got better rank
नगर निगम में स्वच्छता संबंधी बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य। - फोटो : KASHIPUR
अधिकारी, पार्षद और स्वयं सहायता समूह ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में काशीपुर नगर निगम को देश में पहले स्थान पर लाने की दिशा में प्रयास करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर निगम सभागार में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में निगम को सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए नगर आयुक्त वीके राय की अध्यक्षता और सहायक नगर अधिकारी आलोक उनियाल के संचालन में बैठक हुई। बीईओ आरएस नेगी ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखना सभी नगरवासियों का कर्तव्य है। निगम ने सभी नागरिकों से सहयोग मांग कर सराहनीय कदम उठाया है। नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में सर्वोच्च स्थान मिलता है तो यह प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव की बात होगी। बैठक में स्वयं सहायता समूह चंद्रा, नई किरन, नई दिशा, भगवती, प्रगति, आरती, हस्तकला के अध्यक्ष ने भाग लिया।
विज्ञापन

समूहों ने नगर आयुक्त के सामने अपनी समस्याएं भी रखीं। चंद्रा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष गीता चंद्रा ने कहा कि सभी स्वयं सहायता समूह लोगों को अपने घरों के पास स्वच्छता रखने के लिए जागरूक करते हैं। रेड क्रॉस सोसायटी के अरुण पंत ने कहा कि उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना आवश्यक है। पार्षदों ने भी लोगों में जागरूकता फैलाने में सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह नई दिशा की राजवाला ने रिवॉलविंग फंड की धनराशि नहीं मिलने की शिकायत की। नगर आयुक्त ने कहा कि कागजी खानापूर्ति होने पर धनराशि अवश्य मिलेगी। सभी समूहों के कार्यों के विवरण का रजिस्टर और बैंकों में ट्रांजेक्शन करना आवश्यक है। बैठक में पार्षद अनिल कुमार, राजकुमार सेठी, मनोज बाली, सादिक हुसैन, मोहम्मद नजमी अंसारी ने भी स्वच्छता सर्वेक्षण में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने का सुझाव दिया। बैठक में सहायक नगर आयुक्त फईम खां, सफाई निरीक्षक विकास चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलजीत सिंह, सिटी मैनेजर शांता गुररानी, जितेंद्र देवांतक, संजय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed