{"_id":"5b2fe1c34f1c1b36208b4d99","slug":"planning-for-beti-bachao-beti-padao","type":"story","status":"publish","title_hn":" बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का खाका तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का खाका तैयार
चंदन बंगारी रुद्रपुर।
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
beti bachao beti padhao
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। योजना में तय गतिविधियों के संचालन के लिए जिला और ब्लॉक टास्क फोर्स गठित करने के साथ ही एक्शन प्लान भी भारत सरकार को भेजा गया है। योजना के लिए अलग से बैंक खाता भी खोला जा चुका है। भारत सरकार से बजट मिलने पर विशेष गतिविधियां शुरू हो सकेंगी। हालांकि योजना के तहत सामान्य गतिविधियां रैली और अन्य कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना प्रदेश के पांच जिलों चमोली, देहरादून, हरिद्वार, चंपावत और पिथौरागढ़ में संचालित है। अब केंद्र सरकार ने योजना को सभी जिलों में लागू करने का फैसला किया है। ऊधमसिंह नगर जिले में योजना को लागू करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में बैठक के साथ ही टास्क फोर्स (ब्लॉक स्तर पर एसडीएम अध्यक्ष होंगे) गठित हो चुकी है।
हर तीन महीने में टास्क फोर्स की बैठक में संचालित की जाने वाली गतिविधियों की समीक्षा होगी। इसके अलावा योजना के तहत अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, धार्मिक प्रतिनिधि, नामित सामाजिक जनप्रतिनिधि, एनजीओ, आंगनबाड़ी, आशा, नव युवक मंगल दल और स्वयं सहायता समूहों के साथ जिलास्तर के साथ ही ब्लॉक स्तर तक अनुकूलन कार्यशाला, स्वच्छता कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं का प्रोत्साहन, उनका स्कूल में दोबारा पंजीकरण, जिला वीरता पुरस्कार, महीने के अंत में सभी नई जन्मी कन्याओं का जन्मदिन मनाने के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में बच्ची के नाम पर पौधरोपण होगा। ब्लॉक स्तर पर लड़कियों को स्वयं रक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। बालिकाओं के प्रति आमजन की सोच को बदलने के लिए नुक्कड़ नाटक, संघर्षशील बालिकाओं की कहानियों को जगह-जगह दिखाने समेत सोशल साइट्स पर जागरूकता अभियान आदि चलाए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर गुड्डा गुड्डी चार्ट चस्पा किए जाएंगे। साथ ही सरकारी भवनों पर जागरूकता के लिए योजना का डिजिटल बोर्ड लगाने के साथ ही वॉल राइटिंग कराई जाएगी।
लिंग परीक्षण करने वालों की जानकारी देने पर मिलेगा इनाम
रुद्रपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जो भी व्यक्ति या महिला लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या करने वालों की जानकारी देगा उसे दस हजार का इनाम देने का प्रावधान है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।
जिले में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की सामान्य गतिविधियां संचालित हो रही हैं। विशेष गतिविधियों के संचालन के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स गठित करने के साथ ही योजना का बैंक खाता भी खोल दिया गया है। इसका एक्शन प्लान भी भारत सरकार को भेज दिया गया है। विशेष गतिविधियां शुरू करने के लिए जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी।
- डॉ. नीरज खैरवाल, डीएम
छह महीने में जन्मे बच्चे
माह बालक बालिका
दिसंबर 1018 1048
जनवरी 920 778
फरवरी 1005 802
मार्च 1087 892
अप्रैल 855 744
मई 916 707