फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pithoragarh boxers won six gold medals in the final boxing matches in state game

भारी पड़े पहाड़ के मुक्के: बॉक्सिंग के फाइनल मुकाबलों में पिथौरागढ़ की मुक्केबाजों ने हासिल किए छह स्वर्ण

Sat, 28 Sep 2024 12:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 28 Sep 2024 12:31 PM IST
सार

पांचवें राज्य खेल की महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी पिथौरागढ़ की टीम छह स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही।

विज्ञापन
Pithoragarh boxers won six gold medals in the final boxing matches in state game
रुद्रपुर में हुए खिताबी मुकाबले में भिड़ते अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पांचवें राज्य खेल की महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी पिथौरागढ़ की टीम छह स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। तीन स्वर्ण के साथ अल्मोड़ा दूसरे और एक स्वर्ण पदक के साथ चंपावत तीसरे स्थान पर रहा।

शुक्रवार को मनोज सरकार स्टेडियम के बॉक्सिंग रिंग में हुए खिताबी मुकाबलों के 48 किलो भारवर्ग में अल्मोड़ा की आंचल शुक्ला ने देहरादून की आरती थापा को पराजित किया। 50 किलो भारवर्ग में अल्मोड़ा की पूनम बिष्ट ने पिथौरागढ़ की शोभा कोहली, 52 किलो भारवर्ग में पिथौरागढ़ की मोनिका मेहता ने नैनीताल की बबीता टम्टा और 54 किलो में चंपावत की नीलम मेहता ने रिया थापा को पराजित किया। 57 किलो भारवर्ग में आरती धारियाल ने यूएस नगर की कविता चंद, 60 किलो में पिथौरागढ़ की हेमंती मेहता ने यूएस नगर की सरिता और 63 किलो में पिथौरागढ़ की दीपा ने नैनीताल की ममता पंत को शिकस्त दी।

विज्ञापन


ये पढ़ें- युवक की मौत के बाद बवाल: पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, ग्रामीणों ने पुलिस पर गाड़ी से कुचलने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

66 किलो भारवर्ग में पिथौरागढ़ की काजल ने अल्मोड़ा की बबीता बिष्ट, 70 किलो में अल्मोड़ा की नेहा कसन्याल ने चंपावत की रुचि विश्वकर्मा और 75 किलो भारवर्ग में पिथौरागढ़ की नम्रता कसन्याल रावत ने यूएस नगर की रीता बिष्ट को हराया।इससे पहले खिताबी मुकाबलों का शुभारंभ राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, राज्य बाक्सिंग संघ के सचिव गोपाल सिंह खोलिया, देवेंद्र भट्ट, विनोद तिवारी, केके जोशी, नवीन टम्टा, रिचा शर्मा आदि ने किया।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed