फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Pink e-rickshaw will make people self-reliant

Udham Singh Nagar News: पिंक ई-रिक्शा बनाएगा स्वावलंबी

Mon, 29 Dec 2025 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 29 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Pink e-rickshaw will make people self-reliant
सितारगंज। ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए सरकार ने एक नई योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा उपलब्ध कराया जाएगा। इसे चलाकर महिलाएं न सिर्फ स्वावलंबी बनेंगी बल्कि आर्थिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त होंगी।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग की ओर से संचालित ग्रामोत्थान रीप परियोजना के तहत न्याय पंचायत सिसौना में दो क्लस्टर की महिलाओं को नए साल में पिंक ई-रिक्शा का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

विजय श्रीवास्तव ने बताया कि चार पिंक ई-रिक्शा की लागत 10 लाख रुपये है। इसमें से छह लाख रुपये रीप परियोजना के तहत दिए जाएंगे। तीन लाख का बैंक ऋण कराया जाएगा। बाकी एक लाख रुपये क्लस्टर महिला सदस्यों की ओर से जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्लस्टर अनुबंध (एग्रीमेंट) के अनुरूप ई-रिक्शा किराए पर संचालित किया जाएगा। ई-रिक्शा चलाकर होने वाली मासिक आय से ऋण की किस्त जमा करने के बाद बाकी बचे धन को वह आपस में वितरित कर लेंगी। बैंक ऋण की किस्तें पूरी होने के बाद क्लस्टर की महिलाएं इसका पूर्ण संचालन करेंगी। बीडीओ सीआर आर्या ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए रीप परियोजना के तहत नए साल में आठ पिंक ई-रिक्शा का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed