फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Photo-24 RDP 16 P- Medical College under construction in Rudrapur.

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले 19 नए जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर

Fri, 24 Mar 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 24 Mar 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Photo-24 RDP 16 P- Medical College under construction in Rudrapur.
रुद्रपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज। संवाद
रुद्रपुर। जिले की सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजकीय रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 19 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर का चयन हो गया है। इनकी नियुक्ति से मेडिकल कॉलेज के अस्पताल की ओपीडी के अलावा दूसरी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
विज्ञापन

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के 27 पद सृजित हैं। इन पदों पर चार डॉक्टर पूर्व से ही कार्यरत हैं। अब 19 और डॉक्टर का चयन हो गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केदार सिंह शाही ने बताया कि सभी चयनित डॉक्टरों के जल्दी ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है। 19 नए डॉक्टर मिलने के बाद अब रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के कुल जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की 24 हो गई है। अभी भी जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के तीन पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी। डॉ. शाही ने बताया कि सभी 23 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की नियुक्ति संविदा की गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के ओपीडी ब्लॉक में मेडिसिन विभाग, नेत्ररोग, ईएनटी, हड्डी रोग समेत सात विभागों की ओपीडी शुरू हो चुकी है। ओपीडी में प्रतिदिन से औसतन 700 से 800 मरीजों की स्वास्थ्य जांच हो रही है। डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को ओपीडी की लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। अब मेडिकल कॉलेज को नए डॉक्टर मिलने से मरीजों को ओपीडी की लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। इसके साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed