फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Photo-13 RDP 01P- The line for getting anti-rabies vaccine in Rudrapur district hospital.

Udham Singh Nagar News: लावारिस के साथ ही पालतू कुत्तों से भी सावधान रहें

Mon, 13 Mar 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 13 Mar 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Photo-13 RDP 01P- The line for getting anti-rabies vaccine in Rudrapur district hospital.
रुद्रपुर जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए लगी लाइन।
रुद्रपुर। कुत्तों के काटने से जख्मी हुए लोगों की संख्या रुद्रपुर में लगातार बढ़ रही है, हालांकि जिला अस्पताल में अभी करीब डेढ़ माह की एंटी रैबीज वैक्सीन का स्टॉक उपलब्ध है।
विज्ञापन

सोमवार को रुद्रपुर जिला अस्पताल में करीब 55 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगी है, इनमें 25 लोग नए व 30 लोग दूसरी व तीसरी वैक्सीन लगवाने वाले थे। कुछ लोगों का कहना था कि उन्हें पालतू कुत्तों ने काटा। बता दें कि कुत्ते के काटने पर एंटी रैबीज वैक्सीन की तीन डोज क्रमश: पहले दिन 36 घंटे के भीतर, तीसरे व सातवें दिन लगाई जाती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, वर्तमान में एंटी रैबीज वैक्सीन की 250 वायल उपलब्ध हैं। एक वायल में चार डोज होती हैं। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन होने के कारण लोगों को बैरंग नहीं लौटना पड़ रहा है। एसीएमओ डॉ. तपन कुमार शर्मा ने कहा कि जरूरत के हिसाब से एंटी रैबीज वैक्सीन की मांग जाती है। अभी पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है, स्टॉक खत्म होने से पहले देहरादून मुख्यालय से नई वैक्सीन मंगवाई जाएगी। वैक्सीन न लगवाने पर लोगों को हाइड्रो फोबिया की बीमारी हो जाती है। जिसमें वह पानी से डरने लगता है। कई बार उसकी मृत्यु भी हो जाती है। इधर, जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों ने अपनी आपबीती के साथ ही कुत्तों से सावधान रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोट--- कुत्तों के साथ खेलने में भी रहें सावधान
--
मुझे मेरे पालतू कुत्ते ने ही काट दिया था। सभी लोगों को घरों में कुत्तों के पालने में सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही कुत्तों की कड़ी निगरानी भी करनी चाहिए। - अजय, शिवनगर
---
होली के दिन मुझे कुत्ते ने काट लिया था। मोहल्ले में अचानक कुत्ता आक्रामक हो गया था, इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाता वह मुझ पर झपट पड़ा। - बबलू गुप्ता, शिवनगर
---
पालूत कुत्तों को पालने में भी सावधानी बरतनी चहिए। मुझे भी पालतू कुत्ते ने काट लिया था। आज मैं जिला अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए आई थी। - बबीता, हल्द्वानी

---
क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ने लगा है। मुझे मोहर्ल्लें घूम रहे एक लावारिस कुत्ते ने काट लिया था। नगर निगम को इस समस्या का हल निकालना चाहिए। - अरुणा, हल्दी पंतनगर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed