फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Petrol pump owner dies in car-truck collision, wife critical

Udham Singh Nagar News: कार- ट्रक की भिड़ंत में पेट्रोल पंप स्वामी की मौत, पत्नी गंभीर

Sun, 31 Dec 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump owner dies in car-truck collision, wife critical
काशीपुर में हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार
काशीपुर। कार- ट्रक की भिड़ंत में पेट्रोल पंप स्वामी की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


रामनगर रोड श्रीराम लीला मैदान के सामने चंद्रा पेट्रोल पंप के स्वामी सेठ ब्रह्मेश गुप्ता (80) शनिवार दोपहर पौने तीन बजे पत्नी मीना गुप्ता (75) के साथ खाना खाने कार से जैतपुर स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। कुंडेश्वरी रोड स्थित गुरुकुल स्कूल के पास कार की सामने से आ रहे गेहूं से भरे तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। कुंडेश्वरी चौकी के पुलिस कर्मियों ने दंपती को बमुश्किल कार से निकालकर 108 एंबुलेंस से एलडी भट्ट अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने ब्रह्मेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मीना को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों के मुताबिक ब्रह्मेश के दो बेटे हैं। कुंडेश्वरी पुलिस चौकी के एसआई विनोद जोशी ने बताया कि ट्रक में गेहूं भरा हुआ था और बिहार के काशीपुर आ रहा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। अभी पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed