फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People will protest from jenuary.

आरओबी के निर्माण में देरी से भड़का गुस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
People will protest from jenuary.
काशीपुर में पत्रकारों से वार्ता करते व्यापार मंडल के कुमाऊं प्रभारी अश्विनी छाबड़ा व अन्य। संवा - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। रेलवे ओवर ब्रिज के काम में देरी होने से प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का धैर्य जवाब दे गया है। व्यापार मंडल ने 31 दिसंबर तक निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम पूरा नहीं होने पर एक जनवरी से एमपी चौक पर बेमियादी प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की है। शहर में जहां-तहां खड़े होने वाले ई-रिक्शों के लिए स्टैंड बनाए जाने की मांग की है ताकि शहर को जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल प्रभारी अशवनी छाबड़ा ने शुक्रवार को जसपुरखुर्द स्थित एक रिजॉर्ट में हुई पत्रकार वार्ता में कहा कि पांच साल पूरे होने जाने के बाद भी कार्यदायी संस्था अभी तक बाजपुर रोड पर निर्माणाधीन आरओबी का काम पूरा नहीं कर सकी है। 17 नवंबर 2017 को आरओबी का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। सर्विस रोड नहीं बनने से एमपी चौक से लेकर पैगिया अस्पताल तक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चंडीगढ़ में रेलवे क्रासिंग के ऊपर लगने वाला स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है लेकिन इसे काशीपुर लाकर फिट करने में अनावश्यक विलंब हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द आरओबी का निर्माण न किया गया तो व्यापारी एक जनवरी से प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी दिलप्रीत सिंह सेठी ने कहा कि बाजार में जगह-जगह ई-रिक्शे खड़े होने से मुख्य सड़कों के साथ-साथ गली मोहल्लों तक में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने ई-रिक्शाओं के लिए स्टैंड बनवाने की मांग की। महानगर अध्यक्ष प्रभात साहनी ने ऑनलाइन खरीद को हतोत्साहित करने की बात कही। वहां आकाश गर्ग, पंकज टंडन, विक्की सौदा, मनीष सपरा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed