{"_id":"e511e9a4480dd7bbe618da1887cbc902","slug":"people-were-fascinated-by-the-music-waul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाऊल संगीत पर मंत्रमुग्ध हुए लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाऊल संगीत पर मंत्रमुग्ध हुए लोग
ब्यूरो, अमर उजाला, दिनेशपुर
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
हरिचांद गुरुचांद मतुआ मिशन के संस्थापक हरिचांद ठाकुर के 203 वें जन्मोत्सव पर चल रहे चार दिवसीय मतुआ महामेले के तीसरे दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर स्थित ‘नाट मंदिर’ में देशभर से आए हरिभक्तों का अखंड हरिनाम संकीर्तन जारी है।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह हरिमंदिर परिसर में प्रभात कीर्तन से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। राजस्थान और दिल्ली से आई मंडलियों ने हरिनाम कीर्तन, मतुआ संगीत, कवि गान आदि प्रस्तुत किया। दोपहर बाद पश्चिम बंगाल के बाकुड़ा और वर्दमान से आए शंकर वाऊल और मना खेपा की टीम ने वाऊल संगीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। शाम को धार्मिक परिचर्चा में लोगों ने अपने विचार रखे। रात को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके अलावा ‘नाट मंदिर’ में देशभर के विभिन्न प्रांतों से आए हरिभक्तों का अखंड हरिनाम संकीर्तन जारी है। उधर बीती रात मंदिर परिसर में बंगाल की लोक नाट्य शैली पर आधारित ‘हरिनाम’ जात्रागान का मंचन हुआ। मंदिर परिसर के आसपास विशाल मेला लगा है। कल शांति सभा और साधु विदाई के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन