फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   People welcome farmers.

गाजीपुर बॉर्डर से पहुंची विजय यात्रा का स्वागत करने उमड़े किसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
People welcome farmers.
बाजपुर के शहीद भगत सिंह चौक पर किसान बेटिया का स्वागत करते प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा। - फोटो : BAZPUR
गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को खत्म होने के बाद बाजपुर पहुंची किसानों की विजय यात्रा का स्वागत करने के लिए भारी संख्या में किसान उमड़े। इस दौरान जगह-जगह फूलमालाओं ने स्वागत किया गया। श्री गुरुद्वारा सिंघ सभा की ओर से सरोपा देकर सम्मानित किया गया। लोगों ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
विज्ञापन

रविवार शाम राज्य सीमा दोराहा चौक पर संयुक्त किसान मोर्चा गाजीपुर बार्डर के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा के साथ किसान विक्की रंधावा, प्रताप सिंह संधू, हरप्रीत सिंह निज्जर मंदीप नरवाल, विक्रमजीत सिंह गिल, दिलेर रंधावा सहित अन्य किसानों का जत्था पहुंचा। किसानों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

उसके बाद विजय यात्रा शहीद भगत सिंह चौक पहुंची। इस दौरान किसानों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संयुक्त किसान मोर्चा गाजीपुर बार्डर के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि किसान और मजदूरों की एकता ने यह जंग जीती है। किसानों और मजदूरों की एकता ने दिखा दिया है कि कोई भी सरकार आमजन के साथ अन्याय नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने कहा कि एकता के बल पर जीत हुई है। किसान सेवक अजीत प्रताप सिंह रंधावा ने कहा कि एक साल से अधिक समय तक आंदोलन चला। आंदोलन के दौरान छह सौ से अधिक किसान शहीद हो गए। किसान और मजदूरों की एकता से जंग जीती है जो एक एतिहासिक जीत है। दिल ही नहीं बल्कि दिल्ली ही जीत ली है। वहां बाबा प्रताप सिंह, हरमंदर सिंह बरार, सुरेंद्र सिंह काहलो, तेजेश्वर सिंह चीमा, कुलविंदर सिंह किंदा, राजकिशोर, अजीत सिंह पूनिया, प्रभ शण, अमजीत सिंह, परमजीत सिंह गौराया, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह आदि थे। संवाद
50 दिनों तक धरना देने वाली किसान बेटियां सम्मानित
बाजपुर। किसान आंदोलन के समर्थन में बाजपुर शहीद भगत सिंह चौक पर 50 दिन तक धरना देने वाली वाली किसान बेटियों का संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने उत्साह के साथ स्वागत किया। किसान बेेटी प्रभजोत कौर, जसकिरन कौर, मनसीरत कौर, सपनदीप कौर, अर्शदीप कौर, अमनदीप कौर, गुरप्रीत कौर ने 10 नवंबर से 28 जनवरी 21 तक बाजपुर के शहीद भगत सिंह चौक पर धरना दिया था।

रविवार देर शाम प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने किसान बेटियों का स्वागत किया। इस दौरान सीडीएस को भी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान किसानों ने कहा कि भाकियू नेता राकेश टिकैत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वाले बाजपुर के जगतार सिंह बाजवा तराई वासियों के दिलों पर छा गए हैं। संवाद

बाजपुर में विजय यात्रा का स्वागत करते किसान।

बाजपुर में विजय यात्रा का स्वागत करते किसान।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed